Pickup Collides with Bus in Bihar: बिहार के कटिहार में शनिवार शाम एक भीषण सड़क हादसे ने कोहराम मचा दिया। राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर बस और पिकअप की टक्कर में 13 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 30 से ज्यादा लोग घायल हो गए। मृतकों में 10 महिलाएं, 2 पुरुष और एक बच्ची शामिल हैं, वहीं घायलों में कई की हालत गंभीर बनी हुई है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि शव सड़क पर बिखर गए, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
यह हादसा कटिहार जिले के कोढ़ा थाना क्षेत्र में दादपुर और बसगारा चौक के बीच हुआ। बताया जा रहा है कि बस ने पहले कई वाहनों को टक्कर मारी और फिर चालक तेज रफ्तार में बस लेकर भागने लगा। इसी दौरान बस सामने से आ रही पिकअप से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप के परखच्चे उड़ गए। बस की चपेट में आकर एक चार पहिया वाहन और तीन बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गईं, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बस की रफ्तार 100 किमी प्रति घंटे से ज्यादा थी। उसने पहले दो बाइक सवारों को टक्कर मारी, जिनकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद बस अनियंत्रित होकर सामने से आ रही पिकअप से जा भिड़ी। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। इस हादसे पर नीतीश कुमार ने दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की सहायता देने का ऐलान किया है।
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…