Breaking

बिहार-नेपाल बॉर्डर पर बड़ा खुलासा, कबाड़ के नाम पर चल रहा था खेल; मुर्शिदाबाद के 6 संदिग्ध गिरफ्तार

Bihar News: बिहार के सीमांचल इलाके में सुरक्षा एजेंसियों को बड़ी सफलता मिली है। भारत-नेपाल सीमा पर सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने कबाड़ के कारोबार की आड़ में चल रहे संदिग्ध तस्करी नेटवर्क का खुलासा किया है। अररिया जिले के बथनाहा क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए जवानों ने भारी मात्रा में इंसानी बाल, कारतूस और अन्य सामान बरामद किया है। इस मामले में छह लोगों को हिरासत में लिया गया है। सुरक्षा एजेंसियां आरोपियों के संभावित अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन की जांच में जुटी हैं।

सीमा पर संदिग्ध गतिविधि देख हरकत में आई एसएसबी

यह कार्रवाई एसएसबी की सीमा चौकी बेरियारी की टीम ने गश्त के दौरान की। जवान भारत-नेपाल सीमा स्तंभ संख्या 178 के पास निगरानी कर रहे थे, तभी भारतीय सीमा क्षेत्र के करीब 300 मीटर भीतर कुछ संदिग्ध लोग साइकिलों पर बड़े-बड़े बोरे लेकर नेपाल की ओर बढ़ते दिखाई दिए।

शक होने पर जवानों ने तुरंत घेराबंदी कर सभी को रोक लिया। पूछताछ में आरोपियों ने खुद को कबाड़ कारोबारी बताया और बोरों में इंसानी बाल होने की बात कही। हालांकि बोरों का वजन सामान्य से कहीं ज्यादा था, जिससे जवानों का शक और गहरा गया। तलाशी लेने पर चौंकाने वाला खुलासा हुआ।

इंसानी बालों के नीचे मिला कारतूसों का जखीरा

जांच के दौरान बोरों में रखे इंसानी बालों के नीचे 5.56 एमएम के 73 खाली कारतूस और 9 एमएम के 7 खाली कारतूस बरामद हुए। इसके अलावा करीब 150 किलोग्राम इंसानी बाल, लगभग 30 किलोग्राम धातु के उपकरण, इलेक्ट्रॉनिक सामान और छह साइकिलें भी जब्त की गईं।

मुर्शिदाबाद के रहने वाले हैं सभी आरोपी

गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के रहने वाले नासिर अहमद, रफीकुल शेख, बिलाल शेख, जुल्फीकार शेख, अनिशूर शेख और राजन अली शेख के रूप में हुई है। पूछताछ में सामने आया है कि ये लोग कबाड़ी के रूप में घूमते हुए लंबे समय से संदिग्ध गतिविधियों में शामिल थे।

सीमांचल और नेपाल रूट पर बढ़ी निगरानी

सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि पश्चिम बंगाल में पहचान सत्यापन से जुड़े कड़े नियम लागू होने के बाद कुछ संदिग्ध तत्वों ने बिहार के सीमावर्ती इलाकों और नेपाल की ओर रुख किया है। कबाड़ और इंसानी बाल के कारोबार की आड़ में सीमा पार गतिविधियों को अंजाम देने की आशंका जताई जा रही है।

अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क की जांच में जुटीं एजेंसियां

विशेषज्ञों के मुताबिक, बड़ी मात्रा में खाली कारतूसों की बरामदगी किसी बड़े अवैध हथियार नेटवर्क की ओर इशारा करती है। एसएसबी ने सभी आरोपियों और बरामद सामान को जोगबनी थाना पुलिस को सौंप दिया है। अब पुलिस और केंद्रीय एजेंसियां इस नेटवर्क के मुख्य सरगना और इसके अंतरराष्ट्रीय संबंधों की गहराई से जांच कर रही हैं।

ये भी पढ़ें: Lucknow Bulldozer Action: हाईकोर्ट के बाहर अवैध चैंबरों पर चला बुलडोजर, वकीलों में मचा हड़कंप

Deepika Gupta

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

4 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

4 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

5 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

6 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

6 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

6 hours ago