Trending

बिहार में पैसेंजर ट्रेन में आग लगने से मची अफरा-तफरी, कई बोगियां जलकर खाक

Bihar Train Fire: बिहार के सहरसा में देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब समस्तीपुर से आ रही पैसेंजर मेमू ट्रेन के इंजन में अचानक आग लग गई। सिमरी बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन देखते ही देखते आग की चपेट में आ गई और लपटें कई बोगियों तक फैल गईं। घटना के बाद स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई, जबकि आग पर काबू पाने के लिए राहत और बचाव अभियान तुरंत शुरू किया गया।

सिमरी बख्तियारपुर स्टेशन पर तड़के मचा हड़कंप

यह घटना सिमरी बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन की है। जानकारी के मुताबिक, तड़के करीब 3:45 बजे प्लेटफॉर्म पर खड़ी समस्तीपुर-सहरसा पैसेंजर मेमू ट्रेन के इंजन से अचानक धुआं उठने लगा। देखते ही देखते इंजन आग की लपटों में घिर गया और आग तेजी से फैलते हुए कई बोगियों तक पहुंच गई। आग लगते ही ट्रेन में सवार यात्रियों में दहशत फैल गई। लोग अपनी जान बचाने के लिए सामान छोड़कर जल्दबाजी में ट्रेन से बाहर निकल आए, जिससे स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

प्रत्यक्षदर्शियों का दावा- राहत पहुंचने में हुई देरी

घटना के बाद स्थानीय लोगों और यात्रियों ने तुरंत रेलवे अधिकारियों को सूचना दी। प्रत्यक्षदर्शियों का दावा है कि राहत टीम और दमकल मौके पर पहुंचने में करीब एक घंटे की देरी हुई। तब तक आग इंजन से फैलकर कई बोगियों को अपनी चपेट में ले चुकी थी। इसके बाद दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और स्थिति को नियंत्रण में किया।

Sunil Gupta

Recent Posts

अफगानिस्तान पर PAK की एयरस्ट्राइक से रूस नाराज, तालिबान बोला- माकूल जवाब देंगे

Pakistan Afghanistan Airstrike: पाकिस्तान ने गुरुवार तड़के अफगानिस्तान में 10 ठिकानों पर एयर और ड्रोन…

4 minutes ago

Asian Games 2026: भारत ने हॉकी में दिखा या दम, दक्षिण कोरिया को 8-2 से हराकर दर्ज की लगातार तीसरी जीत

India vs South Korea Asian Games: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष हॉकी टीम का…

23 minutes ago

Iran की US को चेतावनी, अगला हमला हुआ तो हिंद महासागर तक फैल सकता है युद्ध

Iran US War Indian Ocean: ईरान और अमेरिका के बीच बढ़े तनाव के बीच ईरान…

43 minutes ago

हरियाणा सिविल सचिवालय से फिरोजपुर के स्कूल तक, कई जगह बम धमाके की धमकी

Bomb Threat Punjab Schools: मुंबई, दिल्ली और चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालयों को बम से उड़ाने…

1 hour ago

हवा साफ करने में खर्च हुए ₹574 करोड़, फिर भी मुंबई की AQI रैंकिंग गिरी

Mumbai: मुंबई की साफ हवा रैंकिंग में एक बार फिर गिरावट दर्ज की गई है,…

1 hour ago

Pakistan Row: न्यूयॉर्क की सड़कों पर ‘चोर आया’ पोस्टर का दावा, अमेरिका में क्यों मचा बवाल

Pakistan Row: अमेरिका में पाकिस्तान को लेकर वायरल हो रहे ‘चोर आया’ पोस्टरों की तस्वीरों…

1 hour ago