bihar police 2025
Bihar Police Exam 2025: बिहार पुलिस में कांस्टेबल पदों पर होने वाली भर्ती के लिए परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। अधिसूचना के मुताबिक लिखित परीक्षा 16 जुलाई से 3 अगस्त तक 38 जिलों में होगी। परीक्षा की टाइमिंग दोपहर 12 बजे से दोपहर 2 बजे तक है। परीक्षा का एडमिट कार्ड 9 जुलाई को जारी किया जाएगा। उम्मीदवार सेंट्रल सिलेक्शन बोर्ड ऑफ कांस्टेबल्स के ऑफिशियल वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
बता दें कि CSBC यानी सेंट्रल सिलेक्शन बोर्ड ऑफ कांस्टेबल्स 19,838 कांस्टेबल पदों पर भर्ती करेगा, इसमें 6,717 पोस्ट महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परिक्षण और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर होगा।
कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करने के लिए CSBC के आधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर जाएं।
फिर होमपेज पर कांस्टेबल एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
इसके बाद अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें और एडमिट कार्ड चेक करने के लिए सबमिट करें।
आखिर में एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकाल लें।
Kanpur Vineet Minocha Murder Case: कानपुर के फार्मा कारोबारी विनीत मनोचा की हत्या की जांच…
IIT Bombay Sahil Wakode Case: IIT बॉम्बे में छात्र साहिल वाकोडे की आत्महत्या के बाद…
Pakistan Afghanistan Airstrike: पाकिस्तान ने गुरुवार तड़के अफगानिस्तान में 10 ठिकानों पर एयर और ड्रोन…
India vs South Korea Asian Games: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष हॉकी टीम का…
Iran US War Indian Ocean: ईरान और अमेरिका के बीच बढ़े तनाव के बीच ईरान…
Bomb Threat Punjab Schools: मुंबई, दिल्ली और चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालयों को बम से उड़ाने…