Others

बिहार में सम्राट कैबिनेट का विस्तार, नीतीश कुमार के बेटे को मिली मंत्री पद की जिम्मेदारी

Samrat Choudhary cabinet expansion: बिहार में नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के मंत्रिमंडल का बहुप्रतीक्षित विस्तार पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में भव्य समारोह के बीच संपन्न हुआ। राज्यपाल सैयद अता हसनैन ने कई वरिष्ठ नेताओं को मंत्री पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई, जिनमें विजय सिन्हा, दिलीप जायसवाल, श्रवण कुमार और निशांत कुमार जैसे नाम शामिल रहे। समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत एनडीए के कई दिग्गज नेता मौजूद रहे। मंत्रिमंडल विस्तार में सामाजिक और राजनीतिक संतुलन साधने की कोशिश साफ दिखाई दी।

निशांत समेत बीजेपी, जेडीयू समेत अन्य पार्टी ये विधायक बने मंत्री

सम्राट चौधरी सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार में भाजपा की ओर से राम कृपाल यादव, केदार गुप्ता, नीतीश मिश्रा, मिथलेश तिवारी, रमा निषाद, विजय कुमार सिन्हा, दिलीप जायसवाल, प्रमोद चंद्रवंशी, लखविंदर पासवान, संजय टाइगर, इंजीनियर कुमार शैलेन्द्र, नंद किशोर राम, रामचंद्र प्रसाद, अरुण शंकर प्रसाद और श्रेयसी सिंह को मंत्री पद की जिम्मेदारी दी गई है। इनमें चार विधायक ऐसे हैं, जिन्हें पहली बार मंत्री बनाया गया है। वहीं सहयोगी दलों में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) से संजय पासवान और संजय सिंह, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा से संतोष सुमन तथा राष्ट्रीय लोक मोर्चा से दीपक प्रकाश को भी कैबिनेट में शामिल किया गया है।

जानें किस पार्टी से कितने मंत्री बने

सम्राट चौधरी सरकार के नए मंत्रिमंडल में भाजपा के हिस्से मुख्यमंत्री समेत कुल 16 मंत्री आए हैं। भाजपा कोटे से मिथिलेश तिवारी, रामचंद्र पासवान, अरुण शंकर प्रसाद, नंद किशोर राम और इंजीनियर शैलेंद्र को पहली बार कैबिनेट में जगह मिली है। वहीं जेडीयू के पास दो उपमुख्यमंत्री समेत 13 मंत्री हैं, जिनमें नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार, बुलो मंडल और श्वेता गुप्ता पहली बार मंत्री बने हैं। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को दो मंत्री पद मिले हैं, जबकि हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा और राष्ट्रीय लोक मोर्चा को एक-एक मंत्री पद दिया गया है। खास बात यह है कि इस मंत्रिमंडल में कुल 5 महिला मंत्रियों को भी शामिल किया गया है।

Sunil Gupta

Recent Posts

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

58 minutes ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

2 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

2 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

2 hours ago

कानपुर कारोबारी हत्याकांड में बड़ा मोड़, बेटे सुब्रत ने कबूली पिता की हत्या; पत्नी को बताया बेगुनाह

Kanpur Vineet Minocha Murder Case: कानपुर के फार्मा कारोबारी विनीत मनोचा की हत्या की जांच…

3 hours ago

साहिल वाकोडे केस के बाद IIT बॉम्बे में बढ़ा तनाव, परीक्षाएं टलीं; सांसद वर्षा गायकवाड़ हिरासत में

IIT Bombay Sahil Wakode Case: IIT बॉम्बे में छात्र साहिल वाकोडे की आत्महत्या के बाद…

3 hours ago