पश्चिम बंगाल

40 लाख की सुपारी, बिहार से बुलाए शार्प शूटर्स! सुवेंदु अधिकारी के PA मर्डर केस में चौंकाने वाले खुलासे

Murder Case Of Suvendu Adhikari's PA: पश्चिम बंगाल में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के निजी सचिव (PA) चंद्रनाथ रथ की हत्या ने राजनीतिक गलियारों में सनसनी फैला दी है। अब इस हाई-प्रोफाइल हत्याकांड में कई बड़े खुलासे सामने आए हैं। जांच एजेंसियों को शक है कि चंद्रनाथ की हत्या एक सुनियोजित सुपारी किलिंग थी, जिसके लिए 30 से 40 लाख रुपये तक की डील हुई थी।

सामने आया नया अपडेट

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, हत्या को अंजाम देने के लिए बिहार से दो पेशेवर शार्प शूटर्स बुलाए गए थे। इन हमलावरों के ठहरने, गाड़ियों और भागने के इंतजाम में स्थानीय अपराधियों की मदद ली गई। जांचकर्ताओं का मानना है कि हत्या के बाद आरोपी कोलकाता एयरपोर्ट से फ्लाइट पकड़कर फरार होने की तैयारी में थे। इसके लिए उनके पास कथित तौर पर नकली पहचान पत्र भी मौजूद थे।

घटना को कैसे दिया अंजाम?

घटना बुधवार रात करीब 10 बजे की बताई जा रही है। चंद्रनाथ रथ कार से मध्यमग्राम चौमाथा से जेसोर रोड होते हुए लौट रहे थे। इसी दौरान बारिश के कारण उनकी कार की रफ्तार धीमी हो गई। तभी दो बाइक सवार हमलावर कार के करीब पहुंचे और बेहद नजदीक से कई राउंड फायरिंग कर दी। गोली लगने से चंद्रनाथ की मौके पर ही मौत हो गई।

घटनास्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज में संदिग्ध गतिविधियां कैद हुई हैं। पुलिस को एक सफेद स्कॉर्पियो और हेलमेट पहने बाइक सवार युवकों की मूवमेंट दिखाई दी है। जांच एजेंसियों का दावा है कि हमलावर कई दिनों से चंद्रनाथ की रेकी कर रहे थे और उनकी गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही थी।

अपराधियों का पता लगाने में जुटी SIT और CID

SIT और CID को शक है कि चंद्रनाथ के बेहद करीबी किसी व्यक्ति ने उनकी लोकेशन और मूवमेंट की जानकारी हमलावरों तक पहुंचाई। पुलिस अब फोन रिकॉर्ड, CCTV फुटेज और संदिग्धों के संपर्कों को खंगाल रही है। मामले में एक महिला से भी पूछताछ की जा रही है। जांच के दौरान हत्या में इस्तेमाल की गई बाइक बरामद कर ली गई है।

पुलिस को पता चला कि बाइक चोरी की थी और उसके इंजन व चेसिस नंबर से छेड़छाड़ की गई थी। फिलहाल पुलिस स्थानीय अपराधियों और बाहरी शूटरों के नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें: शुभेंदु अधिकारी की ताजपोशी लगभग तय! बंगाल में BJP चला सकती है 2 डिप्टी CM वाला दांव

Shagun Chaurasia

Recent Posts

लुधियाना में तेज रफ्तार Tiago EV ने 6 वाहनों को मारी टक्कर, 5 घायल

Ludhiana: लुधियाना की बहादुरके रोड पर गुरुवार, 24 सितंबर को तेज रफ्तार Tata Tiago EV…

1 hour ago

नेपाल में लगातार बारिश से बढ़ा गंडक का जलस्तर, नदी किनारे बसे गांवों में बढ़ी चिंता

Nepal Heavy Rain: नेपाल में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है। नेपाल…

1 hour ago

RCB के कप्तान रजत पाटीदार को बड़ा सम्मान मिली मानद डॉक्टरेट की उपाधि

Rajat Patidar: रजत पाटीदार जल्द ही एक बार फिर मैदान पर नजर आएंगे। उन्हें ऑस्ट्रेलिया-ए…

2 hours ago

PM मोदी के साथ AI-मॉर्फ्ड तस्वीर पर दिल्ली HC का नोटिस, Dipke समेत अन्य से स्पष्टीकरण की मांग

Delhi HC CJP Deepfake Case: दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ…

2 hours ago

हांगझोउ के ब्रॉन्ज से नागोया के सिल्वर तक, गुलवीर सिंह ने फिर बढ़ाया भारत का मान

Gulveer Singh Silver: भारतीय धावक गुलवीर सिंह ने नागोया एशियन गेम्स में पुरुषों की 10,000…

2 hours ago

KBC में पहुंचे आतंकी कसाब को फांसी दिलाने वाले वकील, लगे भारत माता के नारे, अमिताभ बोले- दुश्मन की औकात

KBC 18 Ujjwal Nikam: कौन बनेगा करोड़पति’ सीजन 18 के इस वीकेंड एपिसोड में फिल्म…

2 hours ago