छत्तीसगढ़

Chhattisgarh Naxal Encounter: बीजापुर में सुरक्षाबलों और नक्सलियों की मुठभेड़, दो ढेर; सर्च ऑपरेशन जारी

Chhattisgarh Naxal Encounter: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में एक बार फिर सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ की खबर सामने आई है। नेशनल पार्क क्षेत्र के दुर्गम और घने जंगलों में शनिवार सुबह से रुक-रुक कर गोलीबारी हो रही है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक इस कार्रवाई में दो नक्सलियों के ढेर हो गए है, जबकि इलाके में नक्सलियों के बड़े समूह के छिपे होने की आशंका जताई जा रही है।

बीजापुर जिले के नेशनल पार्क इलाके में डीआरजी (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) के जवान नक्सल विरोधी अभियान पर निकले हुए थे। इसी दौरान जंगल के अंदर घात लगाए बैठे नक्सलियों की एक बड़ी टुकड़ी से आमना-सामना हो गया। मुठभेड़ शुरू होते ही दोनों तरफ से भारी फायरिंग होने लगी। हालात को देखते हुए सुरक्षाबलों ने मोर्चा संभालते हुए पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर दी है।

मुठभेड़ स्थल से AK-47 बरामद, तलाशी अभियान जारी

सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, घटनास्थल से एक AK-47 राइफल बरामद की गई है। आशंका जताई जा रही है कि मारे गए नक्सली संगठन के सक्रिय और बड़े कैडर से जुड़े हो सकते हैं। फिलहाल सुरक्षाबल इलाके में सघन सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं, ताकि अन्य नक्सलियों की मौजूदगी का पता लगाया जा सके और मारे गए नक्सलियों के शव बरामद किए जा सकें।

पापाराव की मौजूदगी की चर्चा

इस मुठभेड़ को लेकर चर्चाएं इसलिए भी तेज हैं क्योंकि क्षेत्र में नक्सली कमांडर पापाराव के होने की सूचना सामने आई है। हालांकि, इस संबंध में पुलिस या सुरक्षा एजेंसियों की ओर से अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। यदि यह जानकारी सही निकलती है, तो इसे सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी माना जाएगा।

बीजापुर पुलिस ने मामले को लेकर प्रेस नोट जारी कर बताया है कि अभियान अभी जारी है। ऑपरेशन की संवेदनशीलता को देखते हुए मुठभेड़ की सटीक लोकेशन, शामिल जवानों की संख्या और अन्य रणनीतिक जानकारियां फिलहाल साझा नहीं की जा रही हैं। पुलिस का कहना है कि यह कदम जवानों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर उठाया गया है।

इलाके में अलर्ट

मुठभेड़ की खबर मिलते ही पूरे क्षेत्र में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। आसपास के गांवों में भी सतर्कता बढ़ा दी गई है। हालात बिगड़ने पर अतिरिक्त सुरक्षा बलों को मौके पर तैनात किए जाने की भी तैयारी है। फिलहाल सुरक्षाबलों का लक्ष्य नक्सलियों को चारों ओर से घेरकर अभियान को निर्णायक अंजाम तक पहुंचाना है।

लगातार तेज हो रही नक्सल विरोधी कार्रवाई

बता दें कि बीजापुर और आसपास के इलाकों में बीते कुछ महीनों से नक्सलियों के खिलाफ अभियान तेज किए गए हैं। सुरक्षाबल लगातार जंगलों में नक्सली ठिकानों को निशाना बना रहे हैं और उनकी गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए सघन ऑपरेशन चला रहे हैं। इस ताजा मुठभेड़ को उसी अभियान की एक अहम कड़ी के तौर पर देखा जा रहा है।

ये भी पढ़ें: U19 World Cup 2026: दूसरी जीत की तलाश में भारत, बांग्लादेश से आज होगी टक्कर, जानिए कब, कहां और कैसे देखें LIVE

Shagun Chaurasia

Recent Posts

सिक्किम में लैंडस्लाइड, ओडिशा में चक्रवात की बारिश; 20 से ज्यादा घर बहे, 10 हजार लोग सुरक्षित जगह पहुंचे

Sikkim Landslide: सिक्किम में लगातार हो रही बारिश के बीच गुरुवार की देर रात बड़ा…

55 minutes ago

अंतरिक्ष से आया रहस्यमयी रेडियो सिग्नल, 63.4 प्रकाश वर्ष दूर ग्रह से जुड़ा पहला संकेत

Beta Pictoris b Radio Signal: अंतरिक्ष से मिले एक रहस्यमयी रेडियो सिग्नल ने वैज्ञानिकों का…

1 hour ago

Trump-Xi Meet: ट्रंप और शी जिनपिंग की बैठक में क्या-क्या हुआ? जानें प्रमुख बातें

Trump Xi Meet: अमेरिका और चीन के बीच जारी तनाव के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…

1 hour ago

UAE की कंपनी में बॉस ने कर्मचारियों को तोहफे में बांटे iPhone

UAE Company iPhone Gift: ऑफिस में बॉस की मीटिंग का नाम सुनकर आमतौर पर कर्मचारी…

1 hour ago

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के बाद सीमा खन्ना पर निशाना, वोटर लिस्ट से जुड़ा क्या है विवाद?

Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…

2 hours ago

एक्टर मुश्ताक खान के फैंस से बेटे मोहसिन की अपील, ‘गम नहीं उनकी यादें मनाएं’

Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…

2 hours ago