छत्तीसगढ़

ED की हिरासत में भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य…पूर्व CM ने मोदी-अमित शाह पर साधा निशाना, कहा- जीवन भर याद रखूंगा

Cm bhupesh baghel :  छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में शुक्रवार को पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को हिरासत में ले लिया. शुक्रवार को छत्तीसगढ़ के भिलाई में प्रवर्तन निदेशालय (ED)की एक टीम ने भूपेश बघेल के घर पर छापेमारी की. जिसके बाद चैतन्य बघेल को हिरासत में लिया गया.मीडिया रिपोर्ट के अनुसार गिरफ्तारी के बाद  चैतन्य को ED  रायपुर स्थिति कार्यालय ले जा रही है.

जीवन भर याद रखूंगा मोदी और शाह का तोहफा : भूपेश बघेल

बेटे की गिरफ्तारी पर भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके पीएम मोदी और अमित शाह पर निशाना साधा. अपने पोस्ट में उन्होंने लिखा है कि मोदी और शाह जी जैसा जन्मदिन का तोहफा देते हैं, वैसा दुनिया के किसी भी लोकतंत्र में कोई नहीं दे सकता. मेरे जन्मदिन पर दोनों परम आदरणीय नेताओं ने मेरे सलाहकार और दो ओएसडी के घर ईडी भेज दी थी और अब मेरे बेटे चैतन्य के जन्मदिन पर ईडी की टीम मेरे घर पर छापा मार रही है. इन तोहफों के लिए शुक्रिया. मैं इसे जीवन भर याद रखूंगा.

क्या है शराब घोटाला मामला

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) जांच कर रहा है। ED ने भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) में FIR दर्ज की है। FIR के अनुसार, इस घोटाले में 2 हजार करोड़ रुपये से अधिक की हेराफेरी हुई है।ED की जांच में सामने आया कि तत्कालीन भूपेश बघेल सरकार के कार्यकाल में IAS अधिकारी अनिल टुटेजा, आबकारी विभाग के एमडी एपी त्रिपाठी और कारोबारी अनवर ढेबर के एक संगठित समूह (सिंडिकेट) के माध्यम से इस घोटाले को अंजाम दिया गया।

Gautam Jha

बिहार का रहने वाला हूं...प्रिंट से पत्रकारिता की शुरुआत हुई... फिलहाल डिजिटल में सक्रिय हूं. जर्नलिज्म की डिग्री मिल चुकी है मगर सीखने का क्रम अभी जारी है. दैनिक भास्कर से लिखने और बोलने की शुरुआत हुई और बीते करीब 1 साल से  News India 24x7 के साथ यह सिलसिला जारी है. राजनीति, इतिहास, साहित्य, संगीत, खेल और लोक संस्कृति के साथ साथ मनोरंजन में दिलचस्पी है.. इसके साथ किताब कोई भी हो पढ़ने में खूब मजा आता है. जो समझता हूं और सीखता हूं उसे यहां  परोसने का काम करता हूं...तो पढ़िए मेरी लेखनी और सोशल मीडिया पर मुझसे जुड़कर अपने सुझाव भेजिए ताकी खुद की कमियों को सुधार सकूं... 

Recent Posts

अफगानिस्तान पर PAK की एयरस्ट्राइक से रूस नाराज, तालिबान बोला- माकूल जवाब देंगे

Pakistan Afghanistan Airstrike: पाकिस्तान ने गुरुवार तड़के अफगानिस्तान में 10 ठिकानों पर एयर और ड्रोन…

16 minutes ago

Asian Games 2026: भारत ने हॉकी में दिखा या दम, दक्षिण कोरिया को 8-2 से हराकर दर्ज की लगातार तीसरी जीत

India vs South Korea Asian Games: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष हॉकी टीम का…

35 minutes ago

Iran की US को चेतावनी, अगला हमला हुआ तो हिंद महासागर तक फैल सकता है युद्ध

Iran US War Indian Ocean: ईरान और अमेरिका के बीच बढ़े तनाव के बीच ईरान…

54 minutes ago

हरियाणा सिविल सचिवालय से फिरोजपुर के स्कूल तक, कई जगह बम धमाके की धमकी

Bomb Threat Punjab Schools: मुंबई, दिल्ली और चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालयों को बम से उड़ाने…

1 hour ago

हवा साफ करने में खर्च हुए ₹574 करोड़, फिर भी मुंबई की AQI रैंकिंग गिरी

Mumbai: मुंबई की साफ हवा रैंकिंग में एक बार फिर गिरावट दर्ज की गई है,…

1 hour ago

Pakistan Row: न्यूयॉर्क की सड़कों पर ‘चोर आया’ पोस्टर का दावा, अमेरिका में क्यों मचा बवाल

Pakistan Row: अमेरिका में पाकिस्तान को लेकर वायरल हो रहे ‘चोर आया’ पोस्टरों की तस्वीरों…

2 hours ago