Categories: Others

ग्रेटर नोएडा में प्रॉपर्टी डीलर ने पीया ALL OUT, इस वजह से मौत का रास्ता चुना

Greater Noida Suicide : कर्ज लेना तो आसान होता है लेकिन जब चुकाने की बात आती है तो नानी याद आ जाती है कई बार ऐसा होता है कि लोन न चुकाने की वजह से लोग आत्महत्या तक कर देते हैं। ऐसा ही एक मामला ग्रेटर नोएडा से सामने आया है जिसमें एक कारोबारी ने ऑल आउट पीकर आत्महत्या करने की कोशिश की है। घटना की जानकारी मिलते ही युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत ठीक है। मौके से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ।

इस वजह से पीया ALL OUT

मिली जानकारी के मुतबिक, बीटा 2 थाना क्षेत्र अंतर्गत एनआरआई रेजिडेंसी सिटी में रहने वाले डीलर फरमान सैफी आत्महत्या करने की कोशिश की है। फरमान सैफी ने पांच साल पहले डेढ़ करोड़ रुपए का कर्ज लिया था। लेंडर बार-बार पैसे वापस करने का दबाव बना रहे थे। लेकिन वह रकम इकठ्ठा नहीं कर पा रहा था। फरमान के अनुसार, वह कई सालों से ब्याज की रकम चुका रहा है। आरोपी और ब्याज की मांग कर रहे थे। इससे परेशान होकर पिता को ब्रेन हैमरेज भी हो चुका है। तंग आकर अब बेटे ने जान देने की कोशिश की है। गनीमत रही कि समय रहते फरमान को अस्पताल पहुंचा दिया गया है।

सुसाइड नोट बरामद, हालत खतरे से बाहर

मौके से पुलिस को एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। जिसमें फरमान ने परेशान करने वाले चारों सूदखोरों के नाम लिख रखे है जो कि उसको परेशान कर रहे थे। उसने लिखा है कि कर्जदार उस पर मानसिक दबाव बनाकर धमका रहे थे। इस वजह से वह अपनी जीवन लीला समाप्त कर रहा है। एडिशनल डीसीपी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। फरमान की हालत खतरे से बाहर है।

ये भी पढ़े- निर्माणाधीन साइटों में पर चोरी की, पकड़े जाने पर नोएडा पुलिस पर चला दी गोली, मुठभेड़ में अरेस्ट

Jyoti Karki

ज्योति कार्की एक युवा पत्रकार हैं जो स्वास्थ्य, महिला और बाल कल्याण की खबरों में विशेषज्ञता रखती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने मीडिया जगत में अपना कदम रखा है। ज्योति ने हिंदुस्तान, एनडीटीवी और इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से इंटर्नशिप की है। इसके अतिरिक्त, नोएडा में लोकल रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त करके उन्होंने जमीनी स्तर की पत्रकारिता की बारीकियों को समझा है।वर्तमान में ज्योति न्यूज इंडिया के साथ रिपोर्टर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा के प्रति उनका जुनून निरंतर बना रहता है और वे डेवलपमेंट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। ज्योति डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय हैं। वे पॉडकास्ट और वीडियो इंटरव्यू का निर्माण भी करती हैं।

Recent Posts

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के बाद सीमा खन्ना पर निशाना, वोटर लिस्ट से जुड़ा क्या है विवाद?

Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…

7 minutes ago

एक्टर मुश्ताक खान के फैंस से बेटे मोहसिन की अपील, ‘गम नहीं उनकी यादें मनाएं’

Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…

37 minutes ago

एशियन गेम्स 2026 में भारत के निशानेबाजों का जलवा, गोल्ड के साथ बनाया नया एशियाई रिकॉर्ड

India 10m Air Pistol Gold Medal: शुक्रवार को एशियाई खेलों में भारत ने शूटिंग के…

2 hours ago

Gold Price Today: फिर सस्ता हुआ सोना, दिल्ली में 24 कैरेट का भाव ₹1,52,820

Gold Price News: सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। 25 सितंबर की…

2 hours ago

दारोगा भर्ती परीक्षा में फिर उठे सवाल, खगौल सेंटर पर समय से पहले खुली प्रश्न पुस्तिकाओं की सील

Bihar Daroga Recruitment Exam: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की दारोगा भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी…

3 hours ago