देश

PM मोदी ने दिखाई चार अमृत भारत ट्रेनों को हरी झंडी, पूर्वांचल को मिला सस्ती और तेज यात्रा का तोहफा..

Amrit Bharat trains : रेलवे यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को चार नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये ट्रेनें सस्ती, तेज और आरामदायक यात्रा का अनुभव देंगी, खासकर बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश के लोगों को।

कौन-कौन सी ट्रेनें शुरू हुईं?

1.राजेंद्र नगर टर्मिनल (पटना) से नई दिल्ली
2.बापूधाम मोतिहारी से आनंद विहार टर्मिनल (दिल्ली)
3.दरभंगा से लखनऊ (गोमती नगर)
4.मालदा टाउन से लखनऊ (गोमती नगर) भागलपुर होते हुए

इन ट्रेनों की शुरुआत से लोगों को दिल्ली और लखनऊ तक पहुंचने में अब कम समय लगेगा और सफर भी आरामदायक होगा।

क्या है अमृत भारत ट्रेन की खासियत?

•यह ट्रेन नॉन-एसी (स्लीपर और जनरल कोच) होती है, लेकिन इसके डिब्बे पूरी तरह नए और नए डिजाइन के हैं।
•कोच में LED लाइट्स, बायो टॉयलेट, और वेंटिलेशन की अच्छी सुविधा है।
•किराया भी बहुत कम है  जनरल में ₹260 और स्लीपर में ₹560 में लंबी दूरी का सफर।

यात्रियों को क्या मिलेगा फायदा?

•कम कीमत में आरामदायक सफर
•तेज रफ्तार में बड़े शहरों से सीधा जुड़ाव
•रोजाना कामकाज और पढ़ाई के लिए आने-जाने वालों को राहत मिलेगी
•त्योहारों और छुट्टियों में भीड़ से बचने का एक नया तरीका

यह भी पढ़े: मासूम का अपहरण, रेप फिर मर्डर… फर्रुखाबाद पुलिस एनकाउंटर में मारा गया 50 हजार का ईनामी

Jyoti Karki

ज्योति कार्की एक युवा पत्रकार हैं जो स्वास्थ्य, महिला और बाल कल्याण की खबरों में विशेषज्ञता रखती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने मीडिया जगत में अपना कदम रखा है। ज्योति ने हिंदुस्तान, एनडीटीवी और इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से इंटर्नशिप की है। इसके अतिरिक्त, नोएडा में लोकल रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त करके उन्होंने जमीनी स्तर की पत्रकारिता की बारीकियों को समझा है।वर्तमान में ज्योति न्यूज इंडिया के साथ रिपोर्टर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा के प्रति उनका जुनून निरंतर बना रहता है और वे डेवलपमेंट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। ज्योति डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय हैं। वे पॉडकास्ट और वीडियो इंटरव्यू का निर्माण भी करती हैं।

Recent Posts

बेटी के अंतिम संस्कार में फूट-फूटकर रोईं मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, CM हेमंत सोरेन भी हुए शामिल

झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की छोटी बेटी त्रिशा सिंह का…

6 minutes ago

गुलिस्तान बॉर्डर पर घमासान, पाकिस्तानी सैनिकों के चौकियां छोड़ने का दावा

Pakistan Afghanistan Border Clash: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ गया…

15 minutes ago

जम्मू-कश्मीर में किताबों पर क्यों लगा बैन? विधानसभा से लेकर हाई कोर्ट तक छिड़ी महाजंग, जानिए कारण

Jammu Kashmir Books Ban: जम्मू-कश्मीर में सरकारी लाइब्रेरी से हजारों किताबें हटाए जाने का मामला…

17 minutes ago

Trump on BRICS: ट्रंप का रुख क्यों बदला? BRICS में मोदी-Xi-पुतिन की तस्वीरों से क्यों बढ़ी हलचल?

Trump on BRICS: ब्रिक्स 2026 के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनाल्ड ट्रंप और चीनी राष्ट्रपति शी…

32 minutes ago

बिहार: पर्यटन स्थल पर 6 युवकों ने महिला से की बदसलूकी और छेड़छाड़, कैमरे में कैद हुई घटना; केस दर्ज

Bihar: बिहार के बांका जिले में सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो के आधार पर…

40 minutes ago

फ्लाइट से पहले पायलट को नशे में मिलना पड़ा भारी, एयर इंडिया ने किया निलंबित

Air India Pilot Suspended: स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख से दिल्ली आने वाली एयर इंडिया की उड़ान…

47 minutes ago