Categories: मनोरंजन

सबसे महंगे सिंगर की दुल्हनिया बनेंगी अरबपति काव्या मारन, दोनों की नेटवर्थ जानकर चौंक जाएंगे

Kavya Maran Marriage: सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन और मशहूर बिज़नेसवुमन काव्या मारन अपनी शादी को लेकर इन दिनों चर्चा में हैं। काव्या मारन जल्दी ही दुल्हन बन सकती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक साउथ इंडस्ट्री के बड़े म्यूजिक डायरेक्टर और सिंगर अनिरुद्ध रविचंदर से काव्या की शादी होने जा रही है। बताया जा रहा कि दोनों पिछले 1 साल से एक दूसरे को डेट कर रहे। बात अब शादी तक पहुंच चुकी हैं। आइए जानते हैं दोनों कपल्स के नेटवर्थ कितने हैं?

काव्या मारन कितनी अमीर हैं?

काव्या मारन सन ग्रुप के मालिक कलानिधि मारन की बेटी हैं। उन्हें अक्सर आईपीएल के दौरान सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन के तौर पर कैमरे में कैद किया जाता है। अपनी सादगी और क्लासी अंदाज के कारण वह क्रिकेट प्रशंसकों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। काव्या मारन की कुल संपत्ति करीब 409 करोड़ रुपये आंकी गई है। वह सनराइजर्स हैदराबाद की सह-मालिक और सीईओ हैं और उनके पिता कलानिधि मारन सन टीवी नेटवर्क के मालिक हैं, जिनकी कुल संपत्ति 19,000 करोड़ रुपये से भी ज्यादा है।

कितने अमीर हैं अनिरुद्ध रविचंदर?

अनिरुद्ध रविचंदर साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री के टॉप म्यूजिक कंपोजर्स में से एक हैं। व्हाई दिस कोलावेरी डी जैसे सुपरहिट गानों से मशहूर हुए अनिरुद्ध ने रजनीकांत, विजय, धनुष जैसे बड़े सितारों के साथ काम किया है। हाल ही में उन्होंने बॉलीवुड में भी अपनी पहचान बनानी शुरू कर दी है। जवान के लिए अनिरुद्ध ने करीब 10 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं। वहीं, बताया जाता है कि एआर रहमान एक फिल्म के लिए करीब 8 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं। ऐसे में अनिरुद्ध सबसे ज्यादा कमाई करने वाले म्यूजिक डायरेक्टर बन गए हैं। उनकी नेटवर्थ 50 करोड़ के करीब है। हालांकि, इसे लेकर कोई आधिकारिक आंकड़ा सामने नहीं आया है।

Wasif khan

वासिफ ख़ान एक अनुभवी पत्रकार हैं जो वर्तमान में newsindia24x7.tv में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने नोएडा की साधना एकेडमी से पत्रकारिता में डिप्लोमा प्राप्त किया है और 2019 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। वासिफ की विशेष रुचि राजनीति, इतिहास और अपराध से जुड़ी खबरों में है, और वे इन विषयों पर गहराई से रिपोर्टिंग करते हैं। वर्तमान में, वे News India के डिजिटल विभाग में कंटेंट क्रिएटर के रूप में काम कर रहे हैं, जहां वे समाचारों को आकार देने और पाठकों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनकी पत्रकारिता में गहरी दिलचस्पी और समर्पण ने उन्हें इस क्षेत्र में एक मजबूत पहचान दिलाई है, और वे अपने काम के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

9 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

10 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

11 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

11 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

12 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

12 hours ago