MAHESH NEET TOPPER 2025
NEET UG 2025 Result Topper: नीट यूजी 2025 का रिजल्ट आज जारी कर दिया गया है। नेशनल टेस्ट एजेंसी यानी NTA ने शनिवार को नीट का रिजल्ट घोषित कर दिया। राजस्थान के हनुमानगढ़ के रहने वाले महेश केसवानी ने नीट 2025 में टॉप किया है। उन्हें 720 में से 686 नंबर मिले हैं। महेश UPSC करना चाहते थे लेकिन बाद में वो NEET की तैयारी करने लगे।
महेश ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि 10वीं के बाद आर्ट्स लेकर पढ़ना चाहते थे ताकि सिविल सर्विसेज की तैयारी कर सके। बाद में एक साइंस टीचर के समझाने पर उन्होंने NEET का प्रिपरेशन शुरू कर दिया। महेश के माता-पिता दोनों सरकारी स्कूल के टीचर हैं। उनकी बड़ी बहन मैथ्स से MSc कर रही हैं। महेश ने सीकर में रहकर नीट की तैयारी की।
रिजल्ट में टॉप-10 की लिस्ट में राजस्थान के 4 स्टूडेंट्स शामिल हैं। इनमें से 3 स्टूडेंट्स कोटा के रहने वाले हैं। टॉपर महेश केसवानी के अलावा मध्य प्रदेश के इंदौर के उत्कर्ष अवधिया सेकेंड टॉपर बने हैं, उन्हें 720 में से 682 नंबर मिले हैं। वहीं एमपी के ही कृषांग जोशी ने तीसरी रैंक हासिल की है। जोशी को 681 नंबर मिले हैं।
कैंडिडेट्स NTA की आधिकारिक वेबसाइट exam.nta.ac.in/NEET पर जाकर NEET परीक्षा 2025 का रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा कैंडिडेट neet.ntaonline.in या exam.nta.ac.in पर भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
Government Laptop Rules: केंद्र सरकार ने अपने अधिकारियों को दिए जाने वाले लैपटॉप, टैबलेट और…
Arshdeep Samreen Engagement: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपनी जिंदगी की…
Post Diwali Healthy Eating Tips: दिवाली भले ही बीत गई हो, लेकिन घरों में मिठाइयों…
Gauri Fairness Cream Mercury: गोरा होने की चाहत सेहत पर भारी पड़ सकती है। पाकिस्तान…
Kulgam CRPF Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार दोपहर CRPF के नाके पर हमला…
Akhilesh Yadav Attack on BJP: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने धर्म, आस्था…