Categories: देश

“तुर्किए ने तो दुश्मनी नहीं निकाली…”, अहमदाबाद विमान हादसे को लेकर बाबा रामदेव का बड़ा बयान

Baba Ramdev: अहमदाबाद में एअर इंडिया के विमान हादसे ने पूरे दुनिया को हिलाकर रख दिया था. हादसे की खबर फैलते ही देश और दुनिया की तमाम बड़ी हस्तियों ने इसको लेकर दुख भी जताया. इस भयानक हादसे में जहां लगभग 275 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी, तो वहीं दूसरी तरफ अब हादसे के कारण को लेकर बाबा रामदेव ने भी बड़ा बयान दे दिया है.

तुर्किए की ओर इशारा

बाबा रामदेव ने विमान हादसे को लेकर तुर्किए की ओर इशारा किया है. उनका कहना है कि मुझे ये पता चला है कि तुर्की की एक एजेंसी जो विमानों में मेंटेनेंस का काम करती है, इसलिए कहीं तुर्किए ने तो दुश्मनी नहीं निकाली. इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि कहीं उसने तो कोई साजिश नहीं रची. योग गुरु ने नसीहत देते हुए कहा कि इस तरह के संवेदनशील मामलों में तो भारत को अब विदेशी हस्तक्षेप को कम करना पड़ेगा.

'विदेशी हस्तक्षेप को कम करना पड़ेगा'

साथ ही रामदेव ने कहा कि मुझे पता लगा है कि तुर्की की एक एजेंसी जो मेंटेनेंस का काम करती है. उनका कहना है कि ऐसे में भारत को एविएशन सेक्टर पर भी नजर रखनी चाहिए, इसके जरिए तुर्किए ने कहीं दुश्मनी तो नहीं निकाली है. क्योंकि उसकी कंपनी मेंटेनेंस सर्विस का काम करती थी कहीं उसने तो कोई साजिश नहीं रची है.रामदेव ने कहा कि भारत को 100 फीसदी ऐसे संवेदनशील मामलों में तो विदेशी लोगों के हस्तक्षेप को कम करना पड़ेगा.

भारत में भी कुछ एयरलाइंस हैं कंपनी की क्लाइंट

बता दें कि अहमदाबाद विमान हादसे के बाद एक एंगल तुर्किए को लेकर भी सामने आ रहा है. ऐसा इसलिए क्योंकि तुर्किए की कंपनी टर्किश टेक्निक एक ग्लोबल एविएशन सर्विस प्रोवइडर है. भारत में भी कुछ एयरलाइंस इस कंपनी की क्लाइंट हैं. जिनमें एयर इंडिया और इंडिगो भी शामिल थे.

बायकॉट के बाद करार खत्म

वहीं, अगर एयर इंडिया की बात करें तो एयरलाइंस बोइंग 777 के बेड़े की मेंटेनेंस के लिए टर्किश टेक्निक के पास अपने विमानों को भेजती थी, जिसमें रखरखाव, पुनर्वास और रेट्रोफिट का काम किया जाता था. हालांकि, एयर इंडिया टर्किश कंपनी के साथ-साथ भारत की एयर इंडिया इंजीनियरिंग सर्विसेज लिमिटेड यानी AIESL और कुछ अन्य देशों में भी विमानों का मेंटेनेंस करवाती थी, लेकिन ऑपरेशन सिंदूर के बाद तुर्किए ने जिस तरह से पाकिस्तान का साथ दिया उसके बाद भारत में उसका बायकॉट शुरू हो गया और एयर इंडिया ने भी टर्किश टेक्निक के साथ अपने करार को खत्म कर लिया था.

Wasif khan

वासिफ ख़ान एक अनुभवी पत्रकार हैं जो वर्तमान में newsindia24x7.tv में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने नोएडा की साधना एकेडमी से पत्रकारिता में डिप्लोमा प्राप्त किया है और 2019 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। वासिफ की विशेष रुचि राजनीति, इतिहास और अपराध से जुड़ी खबरों में है, और वे इन विषयों पर गहराई से रिपोर्टिंग करते हैं। वर्तमान में, वे News India के डिजिटल विभाग में कंटेंट क्रिएटर के रूप में काम कर रहे हैं, जहां वे समाचारों को आकार देने और पाठकों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनकी पत्रकारिता में गहरी दिलचस्पी और समर्पण ने उन्हें इस क्षेत्र में एक मजबूत पहचान दिलाई है, और वे अपने काम के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

31 minutes ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

55 minutes ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

2 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

3 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

3 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

3 hours ago