Bills to remove PM, CMs on arrest for 30 straight days introduced in Lok Sabha amid ruckus
Bills to remove PM and CM : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को लोकसभा में विवादास्पद विधेयक पेश किया, जिसमें प्रस्ताव है कि यदि किसी मौजूदा मंत्री,मुख्यमंत्री या यहां तक कि प्रधानमंत्री को पांच साल या उससे अधिक की जेल की सजा वाले अपराध के लिए लगातार 30 दिनों तक गिरफ्तार या हिरासत में रखा जाता है,तो उन्हें एक महीने के भीतर अपना पद गंवाना पड़ सकता है.
विधेयक का एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने विरोध किया जिसके बाद विपक्ष ने नारेबाजी शुरू कर दी,जिससे लोकसभा अध्यक्ष को कार्यवाही अपराह्न तीन बजे तक के लिए स्थगित करनी पड़ी. ओवैसी ने विधेयकों का विरोध करते हुए कहा कि यह शक्तियों के पृथक्करण का उल्लंघन करता है. यह कार्यकारी एजेंसियों को न्यायाधीश, जूरी और जल्लाद की भूमिका निभाने का अधिकार देता है. यह विधेयक अनिर्वाचित लोगों को जल्लाद की भूमिका निभाने का अधिकार देगा.
ये भी पढ़ें : रूस ने ट्रंप के टैरिफ को बताया अनुचित और एकतरफा…कच्चे तेल की खरीद पर भारत का किया समर्थन
उन्होंने कहा कि इस विधेयक की धाराओं का इस्तेमाल सरकारों को अस्थिर करने के लिए किया जा सकता है. यह विधेयक गेस्टापो बनाने के अलावा और कुछ नहीं है. विधेयक में पूरी तरह से नया कानूनी ढांचा प्रस्तावित किया गया है जो जम्मू-कश्मीर जैसे राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मंत्रियों और मुख्यमंत्रियों तथा केंद्र में केंद्रीय मंत्रियों और प्रधानमंत्री पर लागू होगा. हालांकि विधेयक में यह सुझाव दिया गया है कि बर्खास्त मंत्री,मुख्यमंत्री या प्रधानमंत्री को हिरासत से रिहा होने के बाद पुनः नियुक्त किया जा सकता है. कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने कहा कि यह विवादास्पद विधेयक पूरी तरह से विनाशकारी हैं.
अमित शाह द्वारा विधेयक पेश किए जाने के बाद तिवारी ने लोकसभा में कहा कि भारतीय संविधान कहता है कि कानून का शासन होना चाहिए और इसका आधार यह है कि जब तक आप दोषी साबित न हो जाएं, तब तक आप निर्दोष हैं. इस विधेयक से इसमें बदलाव की उम्मीद है. यह एक कार्यकारी एजेंसी के अधिकारी को प्रधानमंत्री का बॉस बनाता है. मनीष तिवारी ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से अनुरोध किया कि वे विपक्षी नेताओं को विधेयकों के खिलाफ अपने तर्क प्रस्तुत करने दें.
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…