BMC

महाराष्ट्र नगर निगम चुनाव: संघ मुख्यालय वाले नागपुर में बीजेपी की जबरदस्त बढ़त, 15 साल बाद भी कायम दबदबा

BMC Chunav Results: महाराष्ट्र नगर निगम चुनाव में बीजेपी ने सभी निकायों में अब तक 1019, शिवसेना 276, कांग्रेस 215, शिवसेना यूबीटी 109, एनसीपी (एसपी) 24 और एनसीपी 115 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। वहीं, नागपुर में 74 सीटों के साथ सबसे आगे और कांग्रेस 22 सीटों पर आगे चल रही है। इसके अलावा बीजेपी मुंबई, सोलापुर, पुणे, पिंपरी - चिंचवड़ और कल्याण - डोंबिवली में भी बढ़त बनाए हुए है।

शुरुआती रुझानों में बीजेपी ने ज्यादातर नगर निकायों में बढ़त बना ली है। गौरतलब है, बृह्नमुंबई महानगरपालिका समेत महाराष्ट्र की 29 महानगरपालिकाओं में चुनाव गुरुवार को हुए थे। इसके बाद शाम 5 बजे तक अंतिम नतीजे जारी हो सकते हैं। खास बात है कि बीएमसी में करीब 9 साल के बाद चुनाव हुए हैं। अधिकारियों का कहना है कि 2026 के चुनावों ने 2017 में हुई वोटिंग के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।


कोल्हापुर में कांग्रेस-भाजपा बराबर

कोल्हापुर में कांग्रेस और बीजेपी 18-18 सीटों पर बढ़त ले रही हैं। वहीं, शिवसेना 14 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, एनसीपी 2, शिवेसना यूबीटी 1 पर बढ़त हासिल किए हुए है। कोल्हापुर में कुल 81 वार्ड हैं और 55 पर रुझान सामने आ चुके हैं।

पनवेल में बीजेपी आगे

पनवेल के शुरुआती रुझानों में भाजपा एकमात्र पार्टी है, जो 33 सीटों पर आगे चल रही है जबकि कांग्रेस ने 4 सीटों पर बढ़त ली है। यहां 78 सीटें हैं और अंतिम नतीजे शाम 5 बजे तक आने की उम्मीद है।

BMC के 158 सीटों पर नतीजे आए सामने

बीएमसी के 227 सीटों में से 158 सीटों पर उम्मीदवारों ने जीत/बढ़त दर्ज कर ली है जबकि अन्य सीटों पर वोटों की काउंटिंग जारी है। आर्थिक रूप से समृद्ध बीएमसी पर शासन को लेकर बीजेपी के नेतृत्व वाले महायुति और ठाकरे बंधुओं के गठबंधन के बीच दिलचस्प मुकाबला है। BMC में 227 सीट के लिए 1,700 उम्मीदवार मैदान में हैं। इस महानगरपालिका का वार्षिक बजट 74,000 करोड़ रुपये है।

शिवसेना (UBT) ने उठाया EVM में गड़बड़ी का मुद्दा

शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत ने कहा, 'मुंबई जैसे शहर में जो मतदान का पैटर्न चल रहा है, वह एक गंभीर मुद्दा है। विधानसभा चुनाव में वोट डाल चुके हजारों लोगों के नाम उन इलाकों से गायब है जहां शिवसेना (UBT), MNS या कांग्रेस का दबदबा है। ईवीएम मशीन ठीक से काम नहीं कर रही है। चुनाव आयोग हमारी बात सुनने को तैयार नहीं है।


वोटों की गिनती से पहले छत्रपति संभाजीनगर में बड़ा हंगामा, पुलिस ने लाठीचार्ज किया

छत्रपति संभाजीनगर में वोटों की गिनती से पहले बड़ा हंगामा हुआ है। पुलिस पर कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज करने के आरोप लगे हैं। महाराष्ट्र के मंत्री संजय शिरसाट ने कहा कि आज वोटों की गिनती है। जब हमारे कार्यकर्ता सेंटर में आ रहे थे, तो करीब 100 पुलिसवालों ने उन पर लाठीचार्ज कर दिया और उन्हें बुरी तरह घायल कर दिया। 

ये भी पढ़ें: BMC समेत 29 नगर निकायों में किसकी बनेगी सरकार, आज आएंगे परिणाम

Shagun Chaurasia

Share
Published by
Shagun Chaurasia

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

2 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

3 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

4 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

4 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

4 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

5 hours ago