BJP विधायक नंद किशोर गुर्जर बोले बकरीद पर बकरा नहीं, ये… काटिए

Nand Kishor Gurjar: अपनी ही सरकार और अधिकारियों के खिलाफ मोर्चा खोलकर चर्चा में रह चुके गाजियाबाद की लोनी सीट से विधायक नंदकिशोर गुर्जर एक बार फिर चर्चा के केंद्र में हैं. इस बार उनके चर्चा में रहने का कारण बकरीद को लेकर उनकी मुसलमानों से की गई अपील है. गुर्जर का कहना है कि इस बार बकरीद में मुस्लिम समुदाय के लोग असल बकरा काटने के बजाय केक का बकरा बनाकर उसे काटें, जिसके जरिए इको फ्रेंडली बकरीद मनाई जा सके.

लोनी की बकरीद उदाहरण

मीडिया से बात करते हुए नंदकिशोर गुर्जर ने कहा, हमारे यहां पशु बलि को लेकर अध्यादेश है. इसलिए मुसलमान पर्यावरण के अनुकूल प्रथाओं को बढ़ावा देने के लिए असली बकरे की बलि देने के बजाय बकरे के आकार का केक काटकर प्रतीकात्मक रूप से जश्न मनाते हैं. उनकी इस परंपरा का पालन भी उदाहरण के तौर पर किया जाता है.

सबक लें देश के मुसलमान

बीजेपी विधायक ने आगे कहा, देश के मुसलमान लोनी से सबक लें क्योंकि लोनी में इकोफ्रेंडली ईद मनाई जाती है.उन्होंने कहा, हजरत इब्राहिम साहब ने अपने बेटे की कुर्बानी दी थी, डुम्बा कैसे प्रकट हुआ, लेकिन डुम्बा तो भारत में भी नहीं है. इसलिए उसकी जगह हम सांकेतिक रूप में बकरे पर आ गए तो फिर अब बकरे की जगह केक क्यों नहीं.

हिंदुओं ने नारियल को किया स्वीकार

लोनी विधायक ने आगे कहा, देश में कोरोना फिर से पैर पसार रहा है. जब हिंदुओं ने नारियल और कद्दू को बलि के रूप में स्वीकार कर लिया है और जीव हत्या को बंद कर दिया है. क्योंकि ये महात्मा बुद्ध, महावीर और श्रीकृष्ण की भूमि है.यहां दूध-घी की नदियां बहती हैं.

बता दें कि इससे पहले नंदकिशोर गुर्जर ने डीसीपी ग्रामीण को पत्र भी लिखा था. साथ ही उन्होंने अपने सोशल मीडिया (X)पर कहा, लोनी में प्रशासन एयरक्राफ्ट ऑर्डिनेंस, पशुधन अधिनियम, 1960 का पालन, गौवंशों और अन्य किसी जीव की हत्या न हो इसको सुनिश्चित करे. उन्होंने कहा कि सूचना मिली है कि लोनी में बड़े पैमाने पर पशुओं का कटान किया जा सकता है. ऐसे में कुछ लोग लोनी के माहौल को बिगाड़ने के लिए गौवंशों की हत्या भी कर सकते है. मुस्लिम समाज के भाईयों से भी अपील कि है कि प्रगतिवादी सोच का हिस्सा बनें.

Wasif khan

वासिफ ख़ान एक अनुभवी पत्रकार हैं जो वर्तमान में newsindia24x7.tv में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने नोएडा की साधना एकेडमी से पत्रकारिता में डिप्लोमा प्राप्त किया है और 2019 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। वासिफ की विशेष रुचि राजनीति, इतिहास और अपराध से जुड़ी खबरों में है, और वे इन विषयों पर गहराई से रिपोर्टिंग करते हैं। वर्तमान में, वे News India के डिजिटल विभाग में कंटेंट क्रिएटर के रूप में काम कर रहे हैं, जहां वे समाचारों को आकार देने और पाठकों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनकी पत्रकारिता में गहरी दिलचस्पी और समर्पण ने उन्हें इस क्षेत्र में एक मजबूत पहचान दिलाई है, और वे अपने काम के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।

Recent Posts

सरकारी अफसरों को मिलेंगे 1.8 लाख रुपये तक के लैपटॉप-टैबलेट, 4 साल बाद रख सकेंगे अपने पास

Government Laptop Rules: केंद्र सरकार ने अपने अधिकारियों को दिए जाने वाले लैपटॉप, टैबलेट और…

8 minutes ago

क्रिकेटर अर्शदीप सिंह ने एक्ट्रेस समरीन कौर से की सगाई, सोशल मीडिया पर शेयर कीं रोमांटिक तस्वीरें

Arshdeep Samreen Engagement: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपनी जिंदगी की…

38 minutes ago

MP में धड़ल्ले से बिक रही पाकिस्तानी क्रीम, गोरा बनाने के बजाय किडनी और दिमाग को नुक्सान पहुंचाने का दावा

Gauri Fairness Cream Mercury: गोरा होने की चाहत सेहत पर भारी पड़ सकती है। पाकिस्तान…

2 hours ago

कुलगाम में CRPF नाके पर आतंकी हमला, फायरिंग में तीन जवान घायल; एक की हालत गंभीर

Kulgam CRPF Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार दोपहर CRPF के नाके पर हमला…

3 hours ago

‘भगवान सबके हैं’, केदारेश्वर से मथुरा-वृंदावन तक दर्शन करेंगे अखिलेश यादव, PDA पर भी कही बात

Akhilesh Yadav Attack on BJP: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने धर्म, आस्था…

3 hours ago