BJP Parliamentary Board Meeting: बीजेपी के केंद्रीय संसदीय बोर्ड और केंद्रीय चुनाव समिति में जल्द बदलाव की घोषणा हो सकती है। सूत्रों के मुताबिक, इस बार संसदीय बोर्ड में कई नए नाम शामिल किए जाने की संभावना है। नए गठन में संगठनात्मक अनुभव, क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व और जातीय समीकरणों को भी ध्यान में रखा जा सकता है।
वहीं, केंद्रीय चुनाव समिति में भी नए चेहरों को जगह मिलने की संभावना जताई जा रही है। सूत्रों के मुताबिक, महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष रूप कुमारी चौधरी और ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरपाल मौर्य के नामों पर भी विचार हो सकता है। इसके अलावा, कई अन्य नए नामों को शामिल किए जाने की चर्चा है।
बीजेपी के पिछले संसदीय बोर्ड में बी.एस. येदियुरप्पा, सर्बानंद सोनोवाल, के. लक्ष्मण, इकबाल सिंह लालपुरा और सुधा यादव जैसे नेता शामिल रहे हैं। नए गठन में इन सभी नेताओं की जगह नए चेहरों को जिम्मेदारी दिए जाने की संभावना जताई जा रही है।
ये भी पढ़ें: बीजेपी के सबसे ताकतवर बोर्ड में आएंगे सिटिंग CM? संगठन में बड़े बदलाव की अटकलों से बढ़ी सियासी हलचल
दिल्ली की ओर नीतीश का कदम, राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ लेकर शुरू की नई संसदीय पारी
रिपोर्ट/ स्पेशल कॉरेस्पान्डन्ट पंकज वानखेड़े
Dussehra 2026: दशहरे पर रावण दहन के बाद आपने कई जगह लोगों को पुतले की…
Russia Ukraine Energy Infrastructure Attack: यूक्रेन ने आरोप लगाया है कि रूस ने रात और…
Amit Shah: पंजाब में नशे के मुद्दे पर सियासी घमासान तेज हो गया है। केंद्रीय…
Homemade Neem Face Wash: चेहरे को साफ और स्वस्थ रखने के लिए नियमित सफाई जरूरी…
Tiger Shroff Firing Case: मुंबई में रविवार रात अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई…
Gujarat Murder Case: गुजरात के महीसागर जिले में पति की हत्या का एक सनसनीखेज मामला…