Categories: देश

बीजेपी में दो फाड़, दिल्ली तक बवाल… आखिरकार खत्म हुई कानपुर के DM vs CMO की जंग

नई दिल्ली। लखनऊ से लेकर दिल्ली तक सियासी गलियारों में खूब सुर्खियां बटोरने वाली कानपुर के डीएम और सीएमओ की लड़ाई अब खत्म हो गई है। बताया जा रहा है कि डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह और सीएमओ डॉ. हरिदत्त नेमी के बीच महीनों से चल रही इस जंग को खत्म करने के लिए खुद सीएम योगी आदित्यनाथ ने हस्तक्षेप किया था।

जिसके बाद सीएमओ डॉ. हरिदत्त नेमी को तत्काल प्रभाव से उनके पद से हटा दिया गया। नेमी की जगह अब श्रावस्ती में तैनात डॉ उदय नाथ को कानपुर का नया सीएमओ बनाया गया है। बता दें कि इस प्रशासनिक टकराव ने न सिर्फ ब्यूरोक्रेसी को हिलाया, बल्कि भाजपा में भी दो फाड़ करवा दी।

कैसे शुरू हुआ विवाद

डीएम और सीएमओ के बीच विवाद की शुरुआत फरवरी 2025 में हुई थी, जब जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने सीएमओ कार्यालय का औचक निरीक्षण किया था। इस दौरान सीएमओ समेत कई बड़े अधिकारी बिना सूचना के अनुपस्थित पाए गए थे। इसके बाद डीएम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (CHC) और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (PHC) का दौरा किया था, जहां पर दस्तावेजों में अनियमितताएं दिखी थीं, साथ ही चिकित्सा सेवाओं में कमी और कर्मचारियों की भारी लापरवाही सामने आई थी।

डीएम ने इन कमियों को काफी गंभीरता से लिया और सीएमओ के खिलाफ कार्रवाई करने की सिफारिश कर दी। जिलाधिकारी ने शासन को सीएमओ के तबादले की मांग वाला पत्र भी भेज दिया। इस बीच विवाद तब और ज्यादा भड़क गया जब सोशल मीडिया पर एक ऑडियो क्लिप वायरल हुई। इस क्लिप में कथित तौर पर सीएमओ ने डीएम के खिलाफ आपत्तिजनक बातें कही थीं। डीएम ने इस घटना के बाद एक समीक्षा बैठक बुलाई थी, जिसमें सीएमओ को सभागार से बाहर निकाल दिया गया था। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी चर्चा का विषय रहा था।

बीजेपी में हो गई दो फाड़

इस विवाद ने भाजपा के कानपुर के नेताओं को दो खेमों में बांट दिया। जहां विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना, MLC अरुण पाठक और विधायक सुरेंद्र मैथानी ने उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक को पत्र लिखा और सीएमओ का समर्थन करते हुए उनके तबादले का विरोध किया। वहीं, दूसरी ओर बीजेपी के बिठूर से विधायक अभिजीत सिंह सांगा और विधायक महेश त्रिवेदी ने जिलाधिकारी का पक्ष लिया और सीएमओ पर भ्रष्टाचार और निजी अस्पतालों के साथ सांठगांठ करने के आरोप लगाए।

Wasif khan

वासिफ ख़ान एक अनुभवी पत्रकार हैं जो वर्तमान में newsindia24x7.tv में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने नोएडा की साधना एकेडमी से पत्रकारिता में डिप्लोमा प्राप्त किया है और 2019 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। वासिफ की विशेष रुचि राजनीति, इतिहास और अपराध से जुड़ी खबरों में है, और वे इन विषयों पर गहराई से रिपोर्टिंग करते हैं। वर्तमान में, वे News India के डिजिटल विभाग में कंटेंट क्रिएटर के रूप में काम कर रहे हैं, जहां वे समाचारों को आकार देने और पाठकों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनकी पत्रकारिता में गहरी दिलचस्पी और समर्पण ने उन्हें इस क्षेत्र में एक मजबूत पहचान दिलाई है, और वे अपने काम के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।

Recent Posts

Trump-Xi Meet: ट्रंप और शी जिनपिंग की बैठक में क्या-क्या हुआ? जानें प्रमुख बातें

Trump Xi Meet: अमेरिका और चीन के बीच जारी तनाव के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…

7 minutes ago

UAE की कंपनी में बॉस ने कर्मचारियों को तोहफे में बांटे iPhone

UAE Company iPhone Gift: ऑफिस में बॉस की मीटिंग का नाम सुनकर आमतौर पर कर्मचारी…

12 minutes ago

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के बाद सीमा खन्ना पर निशाना, वोटर लिस्ट से जुड़ा क्या है विवाद?

Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…

45 minutes ago

एक्टर मुश्ताक खान के फैंस से बेटे मोहसिन की अपील, ‘गम नहीं उनकी यादें मनाएं’

Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…

1 hour ago

एशियन गेम्स 2026 में भारत के निशानेबाजों का जलवा, गोल्ड के साथ बनाया नया एशियाई रिकॉर्ड

India 10m Air Pistol Gold Medal: शुक्रवार को एशियाई खेलों में भारत ने शूटिंग के…

2 hours ago