Noida News : नोएडा में पार्किंग की समस्या एक बड़ा मुद्दा बना हुआ है। प्राधिकरण द्वारा अलॉट की गई पार्किंग के सीमा दायरे से आगे वाहन पार्क किए जा रहे हैं। माइलस्टोन सिक्योरिटी प्लेसमेंट सर्विस कंपनी प्राधिकरण के आदेशों की धज्जियां उड़ा रही हैं। न्यूज इंडिया 24x7 के रिपोर्टर मौके पर गए पार्किंग का जायजा लिया। जिसमें पाया गया है कि माइलस्टोन सिक्योरिटी प्लेसमेंट सर्विस कंपनी अवैध उघाड़ी का अड्डा बनी हुई है।
जानकारी के मुताबिक, नोएडा में प्राधिकरण ने पार्किंग की जगह अलॉट की हुई है। जिनके लिए निर्धारित सीमा भी बनाई गई है। आज न्यूज इंडिया 24x7 के रिपोर्टर ने मौके पर पहुंचकर देखा कि प्राधिकरण द्वारा निर्धारित पार्किंग क्षेत्र के बाहर वाहन पार्क किये गए। वहां मौजूद लोगों से जब इसके बारे में पूछा तो उनका कहना है कि ये तो रोज का काम है। माइलस्टोन सिक्योरिटी प्लेसमेंट सर्विस कंपनी को पार्किंग अलॉट हुई है लेकिन यह इस मौके का फायदा उठाकर सीमा से बाहर पार्किंग करता है जिसकी वजह से सेक्टर-60 में घंटों का जाम लगता है।
आपको बता दें कि नोएडा सीईओ लोकेश एम पार्किंगों कंपनियों पर एक्शन ले रहे हैं। इसके बावजूद भी ये अपनी हरकतों से बाज नहीं आते हैं। इनकी वजह से केवल यातायात व्यवस्था प्रभावित नहीं सुरक्षा के लिए भी खतरा बना हुआ है। साथ में पैदल जा रहे यात्रियों के लिए भी है खतरा, बनी हुई है। लोगों का कहना है कि प्राधिकरण और स्थानीय प्रशासन को पार्किंग क्षेत्रों की नियमित निगरानी करनी चाहिए। वहीं, नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए
Jamui Victim Photo: बिहार के जमुई में नाबालिग पीड़िता और उसके परिवार की तस्वीर सोशल…
Ludhiana: लुधियाना की बहादुरके रोड पर गुरुवार, 24 सितंबर को तेज रफ्तार Tata Tiago EV…
Nepal Heavy Rain: नेपाल में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है। नेपाल…
Rajat Patidar: रजत पाटीदार जल्द ही एक बार फिर मैदान पर नजर आएंगे। उन्हें ऑस्ट्रेलिया-ए…
Delhi HC CJP Deepfake Case: दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ…
Gulveer Singh Silver: भारतीय धावक गुलवीर सिंह ने नागोया एशियन गेम्स में पुरुषों की 10,000…