Categories: बिहार

कोई दल या परिवार नहीं, सुप्रीम कोर्ट करेगा न्याय… तेज प्रताप यादव की खुली बगावत!

पटना। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने बगावती तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। तेज प्रताप ने गुरुवार को बड़ा बयान देते हुए कहा कि कोई दल या परिवार नहीं बल्कि जनता और माननीय सर्वोच्च न्यायालय (सुप्रीम कोर्ट) उनके साथ न्याय करेगा।

तेज प्रताप यादव की X पोस्ट

तेज प्रताप यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा है, 'मेरी खामोशी को मेरी कमजोरी समझने की भूल करने वालों ये मत समझना कि मुझे तुम्हारी साजिशों का पता नहीं, शुरुआत तुमने किया है अंत मैं करूंगा। झूठ और फरेब के बनाए इस चक्रव्यूह को तोड़ने जा रहा हूं। तैयार रहना। सच सामने आने वाला है। मेरी भूमिका मेरी प्यारी जनता और माननीय सर्वोच्च न्यायालय तय करेगा, कोई दल या परिवार नहीं।'

यूजर ने की समझाने की कोशिश

तेज प्रताप की पोस्ट पर एक यूजर ने उन्हें समझाने की कोशिश की है। यूजर ने कमेंट किया, 'सर्वोच्च न्यायालय से कुछ समझ नहीं आ रहा है। पार्टी से गलत तरीके से निकाले जाने के कारण न्यायालय की शरण में जाइएगा क्या? ये सब से आप ही की पार्टी को नुकसान होगा, जो हुआ सो हुआ। वो आपका परिवार है, परिवार में ये सब होते रहता है। इससे आगे बढ़ना अच्छा संकेत नहीं माना जाएगा भैया।'

बता दें कि अनुष्का यादव प्रकरण के सामने आने के बाद से तेज प्रताप यादव पार्टी और परिवार से दूर हैं। तेज प्रताप सोशल मीडिया पर कई बार इमोशनल पोस्ट कर चुके हैं। कई बार उन्होंने 'जयचंद' का जिक्र किया है। अब देखना होगा कि तेज प्रताप यादव का आगे का फैसला क्या होता है।

Wasif khan

वासिफ ख़ान एक अनुभवी पत्रकार हैं जो वर्तमान में newsindia24x7.tv में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने नोएडा की साधना एकेडमी से पत्रकारिता में डिप्लोमा प्राप्त किया है और 2019 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। वासिफ की विशेष रुचि राजनीति, इतिहास और अपराध से जुड़ी खबरों में है, और वे इन विषयों पर गहराई से रिपोर्टिंग करते हैं। वर्तमान में, वे News India के डिजिटल विभाग में कंटेंट क्रिएटर के रूप में काम कर रहे हैं, जहां वे समाचारों को आकार देने और पाठकों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनकी पत्रकारिता में गहरी दिलचस्पी और समर्पण ने उन्हें इस क्षेत्र में एक मजबूत पहचान दिलाई है, और वे अपने काम के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।

Recent Posts

Trump on BRICS: ट्रंप का रुख क्यों बदला? BRICS में मोदी-Xi-पुतिन की तस्वीरों से क्यों बढ़ी हलचल?

Trump on BRICS: ब्रिक्स 2026 के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनाल्ड ट्रंप और चीनी राष्ट्रपति शी…

4 minutes ago

बिहार: पर्यटन स्थल पर 6 युवकों ने महिला से की बदसलूकी और छेड़छाड़, कैमरे में कैद हुई घटना; केस दर्ज

Bihar: बिहार के बांका जिले में सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो के आधार पर…

13 minutes ago

फ्लाइट से पहले पायलट को नशे में मिलना पड़ा भारी, एयर इंडिया ने किया निलंबित

Air India Pilot Suspended: स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख से दिल्ली आने वाली एयर इंडिया की उड़ान…

20 minutes ago

अब सुअर की किडनी से होगा इंसानों का ट्रांसप्लांट? दिल्ली के अस्पताल ने शुरू किया नया विभाग

Pig Kidney Xenotransplantation India: किडनी ट्रांसप्लांट के लिए डोनर की कमी बड़ी चुनौती बनी हुई…

36 minutes ago

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, जम्मू से पटना तक कार्यकर्ताओं ने जताया विरोध

Congress Protest Against Gyanesh Kumar: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और गिरफ्तारी की…

39 minutes ago

ब्रजेश पाठक की डॉक्टरों से अपील, हिंदी-देवनागरी में लिखें दवा-जांच के नाम; मातृभाषा में संवाद पर जोर

Brajesh Pathak Hindi Prescription: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने प्रदेश…

57 minutes ago