Greater Noida West : ग्रेटर नोएडा वेस्ट के बिसरख थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। जहां सोमवार देर रात एक तेज रफ्तार स्पोर्ट्स बाइक सेफ्टी रेलिंग तोड़कर निर्माणाधीन अंडरपास में जा गिरी। इस दर्दनाक हादसे में बाइक सवार युवक-युवती की मौत हो गई। हादसे के समय बाइक पर एक युवक और युवती सवार थे। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
जानकारी के मुताबिक, बिसरख थाना पुलिस अधिकारी ने मामले की जांच देते हुए बताया कि हादसे के समय बाइक पर एक युवक और युवती सवार थे। इस घटना में मृतक युवक की पहचान 28 वर्षीय अंकुर सिंह के रूप में हुई है, जो पंचशील ग्रीन्स सोसायटी में रहता था। उसकी महिला मित्र 25 वर्षीय कशिश थी, जो गौर सिटी के 14 जी एवेन्यू में रहती थी। दोनों अलग-अलग जगहों पर नौकरी करते थे। सोमवार रात लगभग 1:30 बजे वे स्पोर्ट्स बाइक पर सवार होकर चार मूर्ति की तरफ जा रहे थे।
घटना के बाद दोनों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया जहां तेज रफ्तार बाइक चार मूर्ति गोल चक्कर पर निर्माणाधीन अंडरपास पर लगी लोहे की सेफ्टी रेलिंग को तोड़ते हुए नीचे गिर गई। इसके कारण दोनों को गंभीर चोटें आईं और बाइक भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। मामले की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे की सूचना दोनों के परिजनों को दी गई। मंगलवार शाम दोनों के परिजन अस्पताल पहुंचे।
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…