मां गोमती की नियमित आरती की मांग, लखनऊ के DM से मिले पुनरुत्थान समिति से जुड़े लोग

लखनऊ। आदि गंगा मां गोमती पुनरुत्थान समिति और गंगा समग्र अवध प्रांत से जुड़े लोगों ने लखनऊ के जिलाधिकारी विशाख जी अय्यर से मुलाकात कर मां गोमती की नियमित आरती की मांग की है।

डीएम से मिलने वाले लोगों में गंगा समग्र अवध प्रांत के सह संयोजक अधिवक्ता अनुराग पांडे, सह प्रमुख प्रचार श्वेता सिंह, वृक्षारोपण आयाम प्रमुख संजीव श्रीवास्तव, जल निकासी आयाम के प्रमुख गौरव दीक्षित, राजेश कुमार शुक्ला, ब्रह्मानंद सिंह, कृष्ण कुमार, हरिओम, अरविंद कुमार जायसवाल और अरविंद पांडे शामिल हैं। इन सभी लोगों ने जिलाधिकारी से मिलकर आग्रह किया कि वो सावन माह में मां गोमती की आरती के लिए अनुमति दें।

गोमती पुनरुत्थान समिति और गंगा समग्र से जुड़े लोगों ने डीएम को जो मांग पत्र सौंपा है उनमें 5 मांगें हैं।

1- सावन मास में मां गोमती की नियमित आरती (लगभग सभी बड़े महानगरों में मां गंगा आरती नियमित हो रही है जो अभी लखनऊ में प्रारम्भ नहीं हो पायी है।)
2- घाटों की सफाई एवं पूजन कार्यक्रम (इस प्रकार के कार्यक्रम हमारे द्वारा संचालित होते रहते है)
3- जनजागरण रैली एवं पदयात्रा
4- विद्यार्थियों, सामाजिक संगठनों एवं धार्मिक संस्थाओं की सहभागिता
5-गोमती तट पर सांस्कृतिक एवं भक्ति मूलक कार्यक्रम
Wasif khan

वासिफ ख़ान एक अनुभवी पत्रकार हैं जो वर्तमान में newsindia24x7.tv में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने नोएडा की साधना एकेडमी से पत्रकारिता में डिप्लोमा प्राप्त किया है और 2019 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। वासिफ की विशेष रुचि राजनीति, इतिहास और अपराध से जुड़ी खबरों में है, और वे इन विषयों पर गहराई से रिपोर्टिंग करते हैं। वर्तमान में, वे News India के डिजिटल विभाग में कंटेंट क्रिएटर के रूप में काम कर रहे हैं, जहां वे समाचारों को आकार देने और पाठकों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनकी पत्रकारिता में गहरी दिलचस्पी और समर्पण ने उन्हें इस क्षेत्र में एक मजबूत पहचान दिलाई है, और वे अपने काम के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।

Recent Posts

UN महासभा में नेपाल के PM बालेन शाह ने भारत को कहा शुक्रिया, जानें वजह

Balen Shah India thanks UN General Assembly: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने संयुक्त राष्ट्र…

13 minutes ago

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का आज से आगाज, ग्रेटर नोएडा में जुटेगा कारोबार का बड़ा मंच

UPITS 2026: ग्रेटर नोएडा का इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट शुक्रवार से पांच दिनों के…

30 minutes ago

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

13 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

13 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

14 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

15 hours ago