ब्लैक कॉफी, ग्रीन टी या माचा?
Healthy Drinks: आजकल हेल्दी लाइफस्टाइल की बात हो और ड्रिंक्स का जिक्र न हो, ऐसा हो ही नहीं सकता। ब्लैक कॉफी, ग्रीन टी और माचा ये तीनों ड्रिंक्स लोगों की डेली रूटीन का हिस्सा बन चुकी हैं। कोई इन्हें एनर्जी के लिए पीता है, तो कोई वेट लॉस या रिलैक्सेशन के लिए। लेकिन बड़ा सवाल यही है कि आखिर इन तीनों में से आपकी सेहत, खासकर गट हेल्थ के लिए सबसे बेहतर कौन है?
दरअसल, गट हेल्थ का सीधा असर हमारे पाचन तंत्र ही नहीं, बल्कि इम्यून सिस्टम, स्किन और मानसिक स्वास्थ्य तक पड़ता है। ऐसे में जो भी हम खाते-पीते हैं, उसका प्रभाव हमारी आंतों पर जरूर होता है। इसलिए सही ड्रिंक का चुनाव बेहद जरूरी हो जाता है।
ब्लैक कॉफी को एनर्जी बूस्टर माना जाता है। विशेषज्ञों के अनुसार, यह गट मोटिलिटी को बेहतर बनाती है, जिससे पाचन प्रक्रिया तेज होती है। कब्ज से परेशान लोगों के लिए यह फायदेमंद हो सकती है, क्योंकि यह पेट साफ करने में मदद करती है। हालांकि, ज्यादा मात्रा में कैफीन लेने से एसिडिटी, सीने में जलन और ब्लोटिंग जैसी समस्याएं हो सकती हैं। जिन लोगों को पहले से गैस्ट्रिक या IBS जैसी दिक्कतें हैं, उन्हें ब्लैक कॉफी सीमित मात्रा में और विशेषज्ञ की सलाह से ही लेनी चाहिए।
ग्रीन टी को वेट लॉस और डिटॉक्स के लिए सबसे लोकप्रिय ड्रिंक माना जाता है। इसमें मौजूद पॉलीफेनॉल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर में सूजन को कम करने में मदद करते हैं और गट माइक्रोबायोम को बेहतर बनाते हैं। इसमें कैफीन की मात्रा कम होती है, जिससे यह एसिडिटी से परेशान लोगों के लिए बेहतर विकल्प बन जाती है। नियमित लेकिन संतुलित मात्रा में इसका सेवन शरीर को कई स्तरों पर फायदा पहुंचा सकता है।
माचा टी, जो जापान की पारंपरिक ड्रिंक है, आजकल तेजी से ट्रेंड में है। यह ग्रीन टी का ही पाउडर फॉर्म है, लेकिन इसमें पोषक तत्व ज्यादा मात्रा में पाए जाते हैं। इसमें मौजूद एल-थिएनाइन नाम का अमीनो एसिड दिमाग को शांत करता है और तनाव कम करने में मदद करता है। साथ ही यह पाचन तंत्र को भी सपोर्ट करता है। हालांकि, अधिक मात्रा में लेने पर इससे भी एसिडिटी की समस्या हो सकती है।
अगर आपको कब्ज की समस्या है और कैफीन सूट करता है, तो ब्लैक कॉफी आपके लिए उपयोगी हो सकती है। वहीं एसिडिटी या हल्के विकल्प की तलाश में हैं, तो ग्रीन टी बेहतर चुनाव है। अगर आप रिलैक्सेशन और न्यूट्रिशन दोनों चाहते हैं, तो माचा टी भी एक अच्छा ऑप्शन बन सकती है। लेकिन ध्यान रखें, कोई भी ड्रिंक अपने आप में चमत्कारी नहीं होती। अच्छी गट हेल्थ के लिए संतुलित आहार, पर्याप्त फाइबर और हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाना सबसे जरूरी है।
ये भी पढ़ें: 99% लोग कर रहे ये बड़ी गलती! तरबूज खाने का गलत तरीका बन सकता है बीमारी की वजह
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…