जॉब एंड एजुकेशन

अब घर बैठे बनें मीडिया प्रोफेशनल! DU ला रहा बड़ा बदलाव, नया कोर्स देगा करियर को नई उड़ान

DU Course Online Learning: दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) उच्च शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़ा कदम उठाने जा रहा है। अब छात्रों को मल्टीमीडिया और मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के लिए कॉलेज जाने की जरूरत नहीं होगी। कैंपस ऑफ ओपन लर्निंग (SOL) के जरिए जल्द ही यह कोर्स दूरस्थ माध्यम से शुरू किया जा सकता है।

चार साल की ग्रेजुएशन

विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्नातक स्तर पर चार वर्षीय मल्टीमीडिया एंड मास कम्युनिकेशन कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार कर ली है। इस प्रस्ताव को 15 अप्रैल को होने वाली अकादमिक काउंसिल की बैठक में पेश किया जाएगा। वहां से मंजूरी मिलने के बाद इसे अंतिम स्वीकृति के लिए कार्यकारी परिषद (Executive Council) के पास भेजा जाएगा।

क्या है कोर्स की खास बातें

इस नए कोर्स की खास बात यह है कि इसे इंद्रप्रस्थ कॉलेज फॉर वुमन (IP College) में पहले से चल रहे मीडिया पाठ्यक्रम के आधार पर डिजाइन किया गया है। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि ओपन लर्निंग के छात्रों को भी रेगुलर कॉलेजों के बराबर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और कंटेंट मिल सके।

कैंपस ऑफ ओपन लर्निंग की निदेशक प्रो. पायल मागो के अनुसार, विश्वविद्यालय इस कोर्स को जल्द से जल्द शुरू करने के लिए सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर रहा है। उनका कहना है कि इस पहल से उन छात्रों को बड़ा फायदा होगा जो किसी कारणवश नियमित कक्षाओं में शामिल नहीं हो पाते, लेकिन मीडिया क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं।

DU का नया कदम

वर्तमान में दूरस्थ शिक्षा के क्षेत्र में इग्नू (IGNOU) मीडिया और जर्नलिज्म से जुड़े कई कोर्स संचालित करता है, लेकिन DU का यह कदम स्नातक स्तर पर नए अवसरों के दरवाजे खोलेगा। इससे छात्रों को घर बैठे ही प्रोफेशनल मीडिया शिक्षा हासिल करने का विकल्प मिलेगा। इतना ही नहीं, SOL स्नातकोत्तर स्तर पर भी अपने कोर्सेज का विस्तार करने की योजना बना रहा है। इसके तहत अगले साल से एमए इंग्लिश प्रोग्राम शुरू करने की तैयारी है। इसके लिए भी अकादमिक काउंसिल और कार्यकारी परिषद से मंजूरी ली जाएगी।

कई और नए कोर्स

फिलहाल SOL में एमए हिंदी, इतिहास, राजनीति विज्ञान, संस्कृत और एमकॉम जैसे कोर्स संचालित हो रहे हैं। नए कोर्स जुड़ने से दूरस्थ शिक्षा के दायरे में और विस्तार होगा। कुल मिलाकर, दिल्ली विश्वविद्यालय की यह पहल उन छात्रों के लिए गेमचेंजर साबित हो सकती है, जो घर बैठे पढ़ाई के साथ-साथ अपने करियर को नई दिशा देना चाहते हैं।

ये भी पढ़ें: मिडिल ईस्ट में CBSE 12वीं परीक्षाएं स्थगित, 10वीं बोर्ड रद्द, छात्रों की सुरक्षा को बनाया पहली प्राथमिकता

Shagun Chaurasia

Recent Posts

मेरठ में पटाखे की तेज आवाज से घबराया 6 साल का हर्ष, घर में गिरने से हो गई मौत

Meerut: उत्तर प्रदेश के मेरठ में दिवाली की रात पटाखे की तेज आवाज एक छह…

1 minute ago

तमिलनाडु में सरकारी बैंक खातों से 22.10 करोड़ की साइबर ठगी, तीन जिलों में मची खलबली

Tamil Nadu: तमिलनाडु में सरकारी बैंक खातों को निशाना बनाकर करोड़ों रुपये की कथित साइबर…

29 minutes ago

रूस ने 450 KM रेंज वाले हथियार से लैस किया MI-28NM नाइट हंटर, जेलेंस्की की बढ़ी चिंता

Russia Dan-T Loitering Munition: रूस ने यूक्रेन के साथ जारी युद्ध के बीच अपनी लंबी…

59 minutes ago

होर्मुज स्ट्रेट में ईरान की बड़ी कार्रवाई का दावा, दुश्मन के नेविगेशन सिस्टम किए तबाह

Iran Hormuz Strait Navigation System: होर्मुज स्ट्रेट में बढ़ते तनाव के बीच ईरान ने दावा…

2 hours ago

सोनिया गांधी के सामने प्रणब मुखर्जी ने जताई थी PM बनने की इच्छा? संस्मरण में किया खुलासा

Pranab Mukherjee PM Ambition: कांग्रेस नेता और पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने 2010 में तत्कालीन…

2 hours ago