Hyderabad Factory Blast
Hyderabad Factory Blast: सोमवार को हैदराबाद के एक केमिकल फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट हो गया। इस हादसे में 10 लोगों की जान जाने की खबर है। कई लोग घायल बताये जा रहे हैं। ब्लास्ट सिगाची केमिकल्स में हुआ है। स्थानीय लोगों के मुताबिक रीएक्टर फटने के बाद आग लग गई, जिसके चपेट में 20 से अधिक मजदूर आ गए। कई लोग अभी भी मलबे में दबे हुए हैं।
हादसे की सूचना मिलते ही दो दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं और आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही हैं। गंभीर रूप से घायलों को एंबुलेंस से नजदीकी अस्पतालों में ले जाया गया है। मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है। धमाका इतना बड़ा था कि कई मजदूर 100 मीटर तक हवा में उछलकर गिर पड़े। फैक्ट्री का एक हिस्सा पूरी तरह से ढह गया है।
अधिकारियों का कहना है कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। फैक्ट्री में आग लगने के बाद बचाव अभियान जारी है। हालांकि अभी हादसे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है, लेकिन शुरुआती तौर पर माना जा रहा है कि रिएक्टर में तकनीकी खराबी के कारण विस्फोट हुआ होगा। अधिकारी इस बात की जांच कर रहे हैं कि इंडस्ट्री में सुरक्षा नियमों का पालन किया गया था या नहीं।
Weather Update: देशभर में मानसून का दस्तक, 7 दिनों तक इन राज्यों में होगी भारी बारिश
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…