Categories: Others

ग्रेटर नोएडा में कार सवारों की स्टंटबाजी : “सरकार” का झंडा लगाकर नागिन की तरह दौड़ाई गाड़ी, 1 लाख का चालान..

Greater Noida News : शहर में कार सवार युवकों की खुलेआम गुंडई देखने को मिली है। पुलिस के लगातार चालान करने और गाड़ी सीज करने के बावजूद भी जान पर खेलकर स्टंटबाजी कर रहे हैं। ऐसा करने से ये अपनी ही नहीं बल्कि राह चलते लोगों की भी जिंदगी खतरे में डाल रहे हैं। ताजा मामला ग्रेटर नोएडा से सामने आया है। जिसमें 3 गाड़ियों में सवार लड़कों की स्टंटबाजी का वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो GL बजाज कॉलेज के पास का बताया जा रहा है। जिसमें कई राहगीर और वाहन बाल–बाल बचे। एक गाड़ी पर “सरकार” का झंडा लगा है। नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने इस पर कार्रवाई करते हुए दो गाड़ियो का 1 लाख 20 हजार का चालान भी काटा है।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर 10 सेकेंड का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें साफ देखा जा सकता है कि तीन गाड़ियों पर स्टंटबाजी चल रही है। एक ब्रेजा कार पर राष्ट्रीय पार्टी का झंडा भी लगा है। वायरल वीडियो में ब्रेजा कार चालक अन्य गाड़ियों को तेज रफ्तार से ओवरटेक करता है और फिर अचानक ब्रेक लगाकर सड़क पर चल रहे वाहनों को रोक देता है। वीडियो में ब्रेजा कार में सवार एक युवक खिड़की से बाहर निकलकर हाथ लहराता हुआ दिखाई दे रहा है। दूसरी कार बलेनो में सवार युवक खिड़की से डंडा बाहर निकालकर लहराता हुआ नजर आ रहा है। वहीं तीसरी कार को चालक नागिन की तरह सड़क पर दौड़ाई जा रही है।

पुलिस ने घर भेजा चालान

नोएडा ट्रौफिक पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो पर संज्ञान लिया है। जिसके बाद नियमों का उल्लंघन करने वाली पहली गाड़ी का 63,500 और दूसरी गाड़ी का 57,500 चालान काटा है। यह वीडियो यूजर ने बनाकर इंस्टा पर डाला था। सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए किया गया ये स्टंट युवकों को भारी पड़ गया है।

Jyoti Karki

ज्योति कार्की एक युवा पत्रकार हैं जो स्वास्थ्य, महिला और बाल कल्याण की खबरों में विशेषज्ञता रखती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने मीडिया जगत में अपना कदम रखा है। ज्योति ने हिंदुस्तान, एनडीटीवी और इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से इंटर्नशिप की है। इसके अतिरिक्त, नोएडा में लोकल रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त करके उन्होंने जमीनी स्तर की पत्रकारिता की बारीकियों को समझा है।वर्तमान में ज्योति न्यूज इंडिया के साथ रिपोर्टर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा के प्रति उनका जुनून निरंतर बना रहता है और वे डेवलपमेंट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। ज्योति डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय हैं। वे पॉडकास्ट और वीडियो इंटरव्यू का निर्माण भी करती हैं।

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

2 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

3 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

4 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

4 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

5 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

5 hours ago