BLO SIR Protest
BLO SIR Protest: पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर नाराज़गी गहराती जा रही है। सोमवार को कोलकाता में बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) ने चुनाव आयोग के दफ्तर के बाहर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। माहौल इतना गर्म हो गया कि भीड़ को नियंत्रित करने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात करना पड़ा।
BLO का यह विरोध नया नहीं है। बीते सप्ताह भी प्रदर्शनकारियों ने राज्य निर्वाचन आयुक्त के दफ्तर में जबरन घुसने की कोशिश की थी। इस घटना को गंभीर मानते हुए चुनाव आयोग ने कोलकाता पुलिस कमिश्नर को पत्र भेजकर सुरक्षा चूक पर सख्त नाराज़गी जताई थी और निर्वाचन अधिकारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए थे।
प्रदर्शन कर रहे BLO का कहना है कि SIR प्रक्रिया के दौरान उन पर अत्यधिक काम का बोझ डाल दिया गया है। वे दावा कर रहे हैं कि लंबी कार्यसूची, लगातार फील्ड दौरे और अति-तनाव की वजह से स्थिति “अमानवीय” हो गई है। कई राज्यों से BLO की मौत की खबरें सामने आने के बाद विरोध और तेज हो गया है। मृतक कर्मचारियों के परिवारों का आरोप है कि काम के दबाव ने उन्हें मानसिक और शारीरिक रूप से तोड़ दिया।
काम के बोझ की खबरों के बीच चुनाव आयोग ने SIR की समयसीमा 7 दिन बढ़ा दी है। अब यह प्रक्रिया 11 दिसंबर तक चलेगी। मसौदा मतदाता सूची 16 दिसंबर, जबकि अंतिम मतदाता सूची 14 फरवरी को प्रकाशित की जाएगी। इन्युमरेशन की अंतिम तिथि भी 11 दिसंबर कर दी गई है। इस विशाल प्रक्रिया में 12 राज्यों के 50 करोड़ से अधिक मतदाताओं को कवर किया जा रहा है। इसमें 5.32 लाख से अधिक बीएलओ, और 12.43 लाख से अधिक बूथ लेवल एजेंट (BLA) शामिल हैं। कोलकाता का यह उग्र विरोध इशारा करता है कि SIR प्रक्रिया को लेकर असंतोष अब गंभीर मोड़ पर पहुंच चुका है।
ये भी पढ़े: सबसे बड़े ड्रामेबाज… संसद सत्र की शुरुआत से पहले क्यों भड़की कांग्रेस?
Sikkim Landslide: सिक्किम में लगातार हो रही बारिश के बीच गुरुवार की देर रात बड़ा…
Beta Pictoris b Radio Signal: अंतरिक्ष से मिले एक रहस्यमयी रेडियो सिग्नल ने वैज्ञानिकों का…
Trump Xi Meet: अमेरिका और चीन के बीच जारी तनाव के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…
UAE Company iPhone Gift: ऑफिस में बॉस की मीटिंग का नाम सुनकर आमतौर पर कर्मचारी…
Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…
Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…