Muskan New Born Baby
मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ में सौरभ हत्याकांड का मामला एक बार फिर से सुर्खियों में आ गया है। जेल में बंद मुस्कान ने सोमवार शाम मेडिकल कॉलेज में एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया है लेकिन इसे लेकर हालात भावनाओं, सवालों और सुरक्षा के बीच उलझे हुए हैं। दूसरी ओर इसी केस में बंद साहिल की बेचैनी भी जेल प्रशासन को लगातार परेशान कर रही है।
जेल सूत्रों के अनुसार, बंदी साहिल लगातार मुस्कान और उसकी नवजात बच्ची को लेकर जानकारी मांग रहा है। उसने जेल स्टाफ से पूछा कि बच्ची कैसी दिखती है, रंग कैसा है, क्या वह बिल्कुल ठीक है ? एक बार तो उसने बच्ची को देखने की अनुमति भी मांगी, लेकिन जेल प्रशासन ने जेल मैनुअल का हवाला देते हुए उसकी मांग को सख्ती से ठुकरा दिया। सूत्रों का कहना है कि जानकारी न मिलने पर साहिल बेचैन और व्याकुल भी दिखाई दिया।
सौरभ की हत्या के मामले में 19 मार्च से मुस्कान और साहिल दोनों जेल में बंद हैं। मुस्कान के जेल पहुंचने के बाद ही उसके गर्भवती होने की पुष्टि हुई थी। इसके बाद से उसे गर्भवती बंदियों के लिए निर्धारित सभी सुविधाएं दी जा रही थीं।
सोमवार शाम मुस्कान की तबीयत अचानक खराब हो गई। जेल अस्पताल से उसे रात में ही मेडिकल कॉलेज रेफर करना पड़ा, क्योंकि आवश्यक जांच और अल्ट्रासाउंड की सुविधा वहां नहीं थी। वरिष्ठ जेल अधीक्षक वीरेश राज शर्मा के अनुसार, सोमवार शाम 6.50 बजे मुस्कान ने बच्ची को जन्म दिया। बच्ची का वजन 2.400 किलो है और दोनों फिलहाल स्वस्थ हैं। एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज की स्त्री रोग विभागाध्यक्ष डॉ. शकुन सिंह ने भी पुष्टि की जच्चा-बच्चा दोनों बिल्कुल स्वस्थ हैं।
जेल प्रशासन ने ब्रह्मपुरी पुलिस के माध्यम से मुस्कान के परिजनों को उसकी हालत और डिलीवरी की सूचना दी थी, लेकिन सोमवार शाम तक कोई परिजन अस्पताल नहीं पहुंचा। पूरी देखभाल फिलहाल जेल प्रशासन और पुलिस सुरक्षा टीम कर रही है। सुरक्षा के चलते अस्पताल के उस पूरे गलियारे को खाली करा दिया गया है, जहां मुस्कान को रखा गया है।
मुस्कान की सात साल की बड़ी बेटी इस समय नाना-नानी के पास रह रही है। खास बात यह है कि सौरभ का जन्मदिन 24 नवंबर को ही पड़ता है, और इसी दिन मुस्कान ने दूसरी बेटी को जन्म दिया। यह संयोग केस को और संवेदनशील बना रहा है।
सौरभ के बड़े भाई राहुल पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि वे इस बच्चे को तभी स्वीकार करेंगे जब DNA टेस्ट में उसका मिलान हो जाएगा। अब यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि पुलिस या कोर्ट इस दिशा में आगे क्या कदम उठाते हैं।
ये भी पढ़ें- सीमा पर फिर बरसाए गोले, पाकिस्तान की रातभर बमबारी से अफगानिस्तान में 9 मासूमों समेत 10 की मौत !
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…