Body of Delhi University student Sneha Debnath found in Yamuna river,
New Delhi : दिल्ली यूनिवर्सिटी की 19 वर्षीय छात्रा स्नेहा देबनाथ की लाश गीता कॉलोनी फ्लाईओवर के नीचे यमुना नदी में मिली है। त्रिपुरा की रहने वाली स्नेहा सात जुलाई से लापता थी और DU के ARSD कॉलेज में पढ़ाई कर रही थी। पुलिस द्वारा सात दिन तक चलाए गए तलाश अभियान के बाद आज उसका शव बरामद हुआ है।
पुलिस के अनुसार, स्नेहा ने अपने कमरे से निकलने से पहले एक नोट छोड़ा था, जिसमें यमुना नदी पर बने सिग्नेचर ब्रिज से कूदने की बात लिखी थी। दक्षिणी दिल्ली स्थित पर्यावरण कॉम्प्लेक्स निवासी स्नेहा के लापता होने की सूचना मिलने के बाद महरौली पुलिस थाने में FIR दर्ज की गई थी। पुलिस ने तकनीकी निगरानी के माध्यम से स्नेहा की गतिविधियों का पता लगाया और पुष्टि की कि लापता होने से पहले वह अंतिम बार सिग्नेचर ब्रिज पर थी। जिस टैक्सी चालक ने उसे घटनास्थल पर छोड़ा था, उसने भी इसकी पुष्टि की है। कुछ प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि उन्होंने एक लड़की को पुल पर खड़ा देखा था और बाद में वह घटनास्थल से गायब हो गई।
राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) और स्थानीय पुलिस टीम की मदद से तलाश अभियान शुरू किया गया था, जो विशेष रूप से निगम बोध घाट से नोएडा तक के क्षेत्रों में केंद्रित था। अधिकारियों ने पुष्टि की है कि स्नेहा का शव गीता कॉलोनी फ्लाईओवर के नीचे नदी में तैरता हुआ मिला था, जिसकी बाद में परिवार वालों ने पहचान की। पुलिस के अनुसार, स्नेहा ने सात जुलाई की सुबह अपने करीबी दोस्तों को ईमेल और मैसेजिंग ऐप के जरिए संदेश भेजे थे। उसके दोस्तों ने बताया कि वह पिछले कुछ महीनों से परेशान थी। स्नेहा के परिवार और दोस्तों ने सिग्नेचर ब्रिज के आसपास के क्षेत्र में निगरानी व्यवस्था को लेकर चिंता व्यक्त की है। स्नेहा के दोस्तों को बताया कि जिस समय उसे वहां देखा गया, उस समय सिग्नेचर ब्रिज या आसपास के क्षेत्र में कोई भी सीसीटीवी कैमरा काम नहीं कर रहा था।
उन्होंने बताया कि यह पुल कथित तौर पर 4-5 अलग-अलग पुलिस थानों के अधिकार क्षेत्र में आता है। हालांकि इन थानों ने अलग-अलग कैमरे लगाए हैं, लेकिन उनमें से कोई भी चालू हालत में नहीं है। इस बीच, त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में स्नेहा के लापता होने की पुष्टि करते हुए बताया था कि वह दक्षिणी त्रिपुरा के सबरूम की रहने वाली थी। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और मौत के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं है।
ये भी पढ़े- लंदन एयरपोर्ट पर विमान बना आग का गोला : टेकऑफ करते ही आसमान में गईं कई जान…
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…