Bollywood's most controversial year
Bollywood Controversy 2025: बॉलीवुड का रिश्ता विवादों से पुराना रहा है, लेकिन 2025 ऐसा साल बनकर सामने आया, जब विवाद सिर्फ सुर्खियों तक सीमित नहीं रहे, बल्कि उन्होंने पूरी इंडस्ट्री को झकझोर कर रख दिया। इस साल कुछ घटनाएं इतनी चौंकाने वाली रहीं कि फैंस से लेकर फिल्ममेकर्स तक हर कोई हैरान रह गया। कहीं सुरक्षा पर सवाल उठे, कहीं कलाकारों की शर्तों ने बहस छेड़ी, तो कहीं एक बयान ने करियर पर संकट खड़ा कर दिया। आइए जानते हैं 2025 की 5 सबसे बड़ी बॉलीवुड कंट्रोवर्सी, जिन्होंने पूरे साल माहौल गर्म रखा।
साल की शुरुआत ही एक सनसनीखेज खबर से हुई, जब जनवरी की एक रात सैफ अली खान पर उनके ही घर में चाकू से हमला कर दिया गया। बताया गया कि एक शख्स चोरी के इरादे से सैफ-करीना के घर में घुसा और पकड़े जाने पर उसने अभिनेता पर कई वार कर दिए। घायल हालत में सैफ को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी सर्जरी हुई। इस घटना ने न सिर्फ फैंस को डरा दिया, बल्कि मुंबई में सेलेब्स की सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए।
‘हेरा फेरी 3’ के ऐलान के साथ ही दर्शकों में जबरदस्त उत्साह था, लेकिन तभी खबर आई कि बाबू भैया यानी परेश रावल फिल्म से बाहर हो गए हैं। खुद परेश रावल के बयान के बाद मामला तूल पकड़ गया और कानूनी स्तर तक पहुंच गया। सोशल मीडिया पर फैंस नाराज दिखे और मेकर्स पर दबाव बढ़ा। हालांकि बाद में परेश रावल की वापसी हुई, लेकिन इस विवाद ने यह साफ कर दिया कि एक किरदार की अहमियत पूरी फ्रेंचाइज़ी को हिला सकती है।
2025 की सबसे चर्चित कंट्रोवर्सी में दीपिका पादुकोण की कथित 8 घंटे की शिफ्ट डिमांड भी शामिल रही। आरोप लगे कि इसी वजह से उन्हें दो बड़े प्रोजेक्ट्स से बाहर कर दिया गया। पहले संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म स्पिरिट और फिर कल्कि 2898 एडी के सीक्वल से उनका नाम हटने की खबरें आईं। इस मुद्दे ने वर्क-लाइफ बैलेंस, स्टार्स की शर्तों और इंडस्ट्री की कार्यसंस्कृति पर नई बहस छेड़ दी।
सिंगर-एक्टर दिलजीत दोसांझ इस साल संगीत से ज्यादा विवादों के कारण चर्चा में रहे। उनकी फिल्म सरदार जी 3 में पाकिस्तानी एक्ट्रेस की मौजूदगी को लेकर सोशल मीडिया पर बॉयकॉट ट्रेंड चल पड़ा। खासतौर पर पहलगाम हमले के बाद माहौल और संवेदनशील हो गया। ट्रेलर रिलीज होते ही दिलजीत को निशाने पर लिया गया और देशभक्ति व कला की सीमाओं पर नई बहस शुरू हो गई।
साल की शुरुआत में एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें उदित नारायण अपने कॉन्सर्ट के दौरान महिला फैंस को किस करते नजर आए। वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया। बाद में सिंगर की सफाई ने विवाद को और बढ़ा दिया। फैंस और आलोचकों के बीच इस बात पर बहस छिड़ गई कि मंच और निजी सीमाओं की रेखा कहां खींची जानी चाहिए।
2025 ने साबित कर दिया कि बॉलीवुड सिर्फ फिल्मों से नहीं, बल्कि विवादों से भी सुर्खियां बटोरता है। ये कंट्रोवर्सी सिर्फ गॉसिप नहीं रहीं, बल्कि इन्होंने सुरक्षा, प्रोफेशनल सीमाएं, कलाकारों की जिम्मेदारी और इंडस्ट्री की कार्यसंस्कृति जैसे बड़े मुद्दों को सामने ला दिया। यही वजह है कि 2025 का यह विवादों भरा अध्याय आने वाले सालों तक याद रखा जाएगा।
ये भी पढ़ें: 2025 बना बॉलीवुड का गोल्डन ईयर! इन 10 ब्लॉकबस्टर फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका
Jamui Victim Photo: बिहार के जमुई में नाबालिग पीड़िता और उसके परिवार की तस्वीर सोशल…
Ludhiana: लुधियाना की बहादुरके रोड पर गुरुवार, 24 सितंबर को तेज रफ्तार Tata Tiago EV…
Nepal Heavy Rain: नेपाल में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है। नेपाल…
Rajat Patidar: रजत पाटीदार जल्द ही एक बार फिर मैदान पर नजर आएंगे। उन्हें ऑस्ट्रेलिया-ए…
Delhi HC CJP Deepfake Case: दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ…
Gulveer Singh Silver: भारतीय धावक गुलवीर सिंह ने नागोया एशियन गेम्स में पुरुषों की 10,000…