Bollywood Franchises 2025
Bollywood Franchises 2025: 2025 बॉलीवुड के लिए एक चेतावनी भरा साल साबित हुआ। जहां पिछले सालों में सीक्वल और प्रीक्वल को सुरक्षित निवेश माना जाता रहा, वहीं इस साल के अनुभव ने पूरी इंडस्ट्री को हिला दिया। बड़े बजट, मशहूर स्टार्स और भव्य प्रमोशन के बावजूद कई फ्रेंचाइजी फिल्में दर्शकों को खुश नहीं कर पाईं। नाम और ब्रांड अब सफलता की गारंटी नहीं हैं; कंटेंट और कहानी की मजबूती ही असली खिलाड़ी बन गई है।
• वॉर 2
ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर स्टारर वॉर 2 400 करोड़ के बजट में बनी, लेकिन दुनियाभर में सिर्फ 365 करोड़ की कमाई कर पाई। फिल्म 2019 के वॉर के रिकॉर्ड को पार नहीं कर सकी, जिससे बॉक्स ऑफिस पर झटका लगा।
• हाउसफुल 5
अक्षय कुमार की कॉमेडी फ्रेंचाइजी की पांचवीं किस्त 250 करोड़ के बजट में बनी, लेकिन 364 करोड़ ही जुटा सकी। कमजोर कहानी और दोहरे अर्थ वाले जोक्स दर्शकों को निराश कर गए।
• बागी 4
टाइगर श्रॉफ की बागी 4 फ्रेंचाइजी की सबसे कमजोर फिल्म रही। महामारी के दौर में भी बागी 3 ने ठीक-ठाक प्रदर्शन किया था, लेकिन बागी 4 ने सिर्फ 77 करोड़ का कलेक्शन किया।
• सन ऑफ सरदार 2
अजय देवगन और मृणाल ठाकुर की फिल्म का बजट लगभग 130 करोड़ था, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर केवल 65.75 करोड़ ही कमाई हुई। फिल्म ने अपने बजट का लगभग आधा भी नहीं वसूल किया।
• दे दे प्यार दे 2
130 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने 111 करोड़ की कमाई की। बजट भारी पड़ने के कारण फिल्म के लिए प्रॉफिट निकालना मुश्किल रहा।
• जॉली एलएलबी 3
80 करोड़ के बजट में बनी इस सीक्वल ने 160 करोड़ की कमाई कर इज्जत बचाई। हालांकि पिछली किश्तों के मुकाबले प्रॉफिट कम रहा।
• रेड 2
120 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने लगभग 243 करोड़ की कमाई की और साल की एकमात्र सफल सीक्वल साबित हुई।
2025 ने साफ कर दिया कि सिर्फ बड़े नाम, प्रचार और बजट किसी फिल्म को सफल नहीं बना सकते। दर्शक अब केवल कहानी, क्रिएटिविटी और प्रस्तुति के लिए सिनेमाघरों में आते हैं। फ्रेंचाइजी का नाम अपने आप सफलता की गारंटी नहीं रहा। कमजोर स्क्रिप्ट और दोहराव दर्शकों की रुचि खत्म कर देता है और बड़े निवेश का नुकसान करवा सकता है। बॉलीवुड को अब कहानी और कंटेंट पर ध्यान केंद्रित करना अनिवार्य हो गया है।
ये भी पढ़ें: दिल्ली-NCR की हवा में हल्की राहत, लेकिन जहरीला प्रदूषण अभी भी खतरनाक स्तर पर, जानिए किस इलाके में कितना AQI
Trump on BRICS: ब्रिक्स 2026 के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनाल्ड ट्रंप और चीनी राष्ट्रपति शी…
Bihar: बिहार के बांका जिले में सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो के आधार पर…
Air India Pilot Suspended: स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख से दिल्ली आने वाली एयर इंडिया की उड़ान…
Pig Kidney Xenotransplantation India: किडनी ट्रांसप्लांट के लिए डोनर की कमी बड़ी चुनौती बनी हुई…
Congress Protest Against Gyanesh Kumar: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और गिरफ्तारी की…
Brajesh Pathak Hindi Prescription: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने प्रदेश…