नोएडा-अहमदाबाद के स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी
Noida-Ahmedabad schools bomb threats: गणतंत्र दिवस से ठीक तीन दिन पहले अहमदाबाद के कई स्कूलों के साथ-साथ नोएडा के शिव नादर स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी वाले ईमेल मिले, जिसके चलते शुक्रवार को सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए और छात्रों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया। अहमदाबाद में कई प्राइवेट स्कूलों को निशाना बनाया गया, जिसके बाद स्कूल अधिकारियों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। शहर पुलिस, बम निरोधक इकाई, फोरेंसिक विभाग और दमकल विभाग की टीमों को परिसरों में गहन निरीक्षण के लिए तैनात किया गया।
नोएडा में शिव नादर स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया। स्कूल को एक धमकी भरा ई-मेल मिलने के बाद तुरंत सुरक्षा एजेंसियों को सूचना दी गई।सूचना मिलते ही पुलिस, बम स्क्वॉड, डॉग स्क्वॉड, फायर ब्रिगेड और BDDS टीम स्कूल पहुंची और पूरे परिसर की गहन जांच की गई। एहतियात के तौर पर छात्रों को सुरक्षित तरीके से स्कूल बसों के जरिए घर भेजा गया।
नोएडा पुलिस ने बताया कि कुछ निजी स्कूलों को धमकी भरे ई-मेल मिले हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए साइबर टीम ई-मेल की तकनीकी जांच भी कर रही है। पुलिस के अनुसार, स्थिति पूरी तरह सामान्य है और कानून-व्यवस्था नियंत्रण में है।
वहीं दूसरी तरफ गुजरात में अहमदाबाद के पश्चिमी इलाके के कई स्कूलों को ईमेल से बम की धमकी मिली है। धमकी मिलने के बाद क्राइम ब्रांच की बम स्क्वॉड और फोरेंसिक डिपार्टमेंट की टीम जांच कर रही है। यह जानकारी क्राइम ब्रांच अहमदाबाद की ओर से दी गई।
ये भी पढ़ें: गुरुग्राम में डिलीवरी बॉय के किडनैपिंग की कोशिश का वीडियो आया सामने
Jensen Huang China Espionage Allegations: दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी NVIDIA के CEO जेनसेन हुआंग…
Hazaribagh Danua Valley Road Accident: झारखंड के हजारीबाग में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे…
Ramayana Movie Box Office Collection: नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण: राइज ऑफ ए लीजेंड' ने…
Pakistani TV Anchor Rabia Ahsan Murder: पाकिस्तान की मशहूर टेलीविजन एंकर और कार्यक्रम होस्ट राबिया…
Sheikh Hasina Bangladesh Return: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना दिसंबर में अपने देश लौटने…
Delhi Pollution, Punjab Stubble Burning: दिल्ली में प्रदूषण को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) और…