Netflix success story
Netflix Success Story: एक मामूली जुर्माना… और वहीं से शुरू हुई एक ऐसी कहानी जिसने पूरी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का चेहरा बदल दिया। दुनिया के सबसे बड़े OTT प्लेटफॉर्म्स में शुमार Netflix आज अरबों डॉलर की कंपनी है, लेकिन इसकी शुरुआत जितनी साधारण थी, उतनी ही प्रेरणादायक भी। हाल ही में कंपनी के को-फाउंडर रीड हेस्टिंग्स ने चेयरमैन और बोर्ड पद से हटने का ऐलान किया है। उनके इस फैसले के बाद Netflix की शुरुआत और उसके सफर को लेकर चर्चा फिर तेज हो गई है।
कहानी की शुरुआत होती है एक लेट फीस से। बताया जाता है कि रीड हेस्टिंग्स ने एक फिल्म की DVD समय पर वापस नहीं की, जिसके चलते उन्हें 40 डॉलर का जुर्माना भरना पड़ा। यहीं से उनके मन में एक सवाल उठा की क्या ऐसा कोई सिस्टम नहीं हो सकता जिसमें लेट फीस की परेशानी ही खत्म हो जाए?
इसी सोच ने जन्म दिया Netflix जैसे बड़े प्लेटफॉर्म को।
1997 में रीड हेस्टिंग्स और मार्क रैंडोल्फ ने मिलकर Netflix की नींव रखी। शुरुआत में यह एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म था, जहां DVD किराए पर दी जाती थीं और बेची भी जाती थीं। दोनों ने पहले कई बिजनेस आइडियाज पर विचार किया, लेकिन आखिरकार एंटरटेनमेंट सेक्टर में उतरने का फैसला लिया—और यही फैसला गेम चेंजर साबित हुआ।
1999 में Netflix ने एक बड़ा कदम उठाया सब्सक्रिप्शन मॉडल लॉन्च किया। इसमें यूजर्स एक तय मंथली फीस देकर बिना किसी लेट फीस के कई DVDs किराए पर ले सकते थे। यह मॉडल उस समय के लिए बिल्कुल नया था और लोगों को काफी पसंद आया।
Netflix ने समय के साथ खुद को तेजी से बदला।
2007 में कंपनी ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग की शुरुआत की
2010 में इंटरनेशनल मार्केट में कदम रखा
2013 में पहला ओरिजिनल शो “House of Cards” रिलीज किया
2016 तक यह प्लेटफॉर्म दुनिया के ज्यादातर देशों में पहुंच गया
2020 में महामारी के दौरान Netflix के यूजर्स में भारी बढ़ोतरी देखने को मिली। लोग घरों में बंद थे और मनोरंजन का सबसे बड़ा सहारा OTT प्लेटफॉर्म्स ही बने। इसके बाद कंपनी ने पासवर्ड शेयरिंग पर सख्ती और एड-सपोर्टेड प्लान जैसे नए प्रयोग भी किए।
Netflix नाम दो शब्दों से मिलकर बना है “Net” यानी इंटरनेट और “Flix” यानी फिल्में। यानी शुरू से ही कंपनी का लक्ष्य साफ था इंटरनेट के जरिए फिल्मों और कंटेंट को लोगों तक पहुंचाना।
आज Netflix की वैल्यूएशन 357 अरब डॉलर (करीब 42 लाख करोड़ रुपये) से ज्यादा आंकी जा रही है। एक छोटे से आइडिया से शुरू हुई यह कंपनी आज OTT इंडस्ट्री की सबसे बड़ी ताकत बन चुकी है। Netflix की कहानी यह बताती है कि बड़ा बिजनेस आइडिया कहीं से भी आ सकता है even एक छोटी सी समस्या से। 40 डॉलर के जुर्माने से शुरू हुआ यह सफर आज दुनिया की सबसे बड़ी एंटरटेनमेंट कंपनियों में शुमार हो चुका हैऔर यही इसे खास बनाता है।
ये भी पढ़ें: फेल हुए तो खत्म कर ली जिंदगी! रिजल्ट के बाद टूटी उम्मीदें, MP में छात्रों ने की आत्महत्या
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…