मनोरंजन

Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर ‘अस्सी’ vs ‘दो दीवाने शहर में’, पहले दिन किसने मारी बाजी?

Film Assi Vs Do deewane Sehar mein at Box Office: बीते दिन शुक्रवार को सिनेमाघरों में दो अलग जॉनर पर बनी फिल्मों की टक्कर देखने को मिली। एक तरफ सामाजिक मुद्दे पर आधारित गंभीर कोर्टरूम ड्रामा ‘अस्सी’ रिलीज हुई, तो दूसरी ओर हल्की-फुल्की रोमांटिक कहानी ‘दो दीवाने शहर में’ ने दस्तक दी। दर्शकों के सामने विकल्प था, संवेदनशील कंटेंट या एंटरटेनिंग लव स्टोरी, और इसी वजह से बॉक्स ऑफिस की जंग दिलचस्प बन गई।

ये भी पढ़ें: 19 साल बाद शकीरा की धमाकेदार वापसी! इंडिया में लाइव कॉन्सर्ट का ऐलान, डेट्स, वेन्यू और टिकट को लेकर बढ़ा सस्पेंस

‘अस्सी’ की कहानी और स्टारकास्ट

निर्देशक अनुभव सिन्हा की फिल्म ‘अस्सी’ में तापसी पन्नू एक वकील के किरदार में नजर आती हैं, जो दुष्कर्म पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए अदालत में मजबूत लड़ाई लड़ती है। फिल्म का टोन गंभीर और भावनात्मक है। इसमें मनोज पाहवा, नसीरुद्दीन शाह, कुमुद मिश्रा और मोहम्मद जीशान अय्यूब जैसे अनुभवी कलाकार भी अहम भूमिकाओं में दिखाई दे रहे हैं, जो कहानी को वजनदार बनाते हैं।

ओपनिंग डे कलेक्शन: ‘अस्सी’ की धीमी शुरुआत

शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक ‘अस्सी’ ने पहले दिन करीब 1 करोड़ रुपये का कारोबार किया। फिल्म का विषय गंभीर होने की वजह से ओपनिंग धीमी रही, लेकिन ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि वर्ड-ऑफ-माउथ और वीकेंड पर छुट्टियों का फायदा इसे मिल सकता है।

‘दो दीवाने शहर में’ की रोमांटिक कहानी

दूसरी तरफ ‘दो दीवाने शहर में’ एक रोमांटिक ड्रामा है, जिसमें सिद्धांत चतुर्वेदी और मृणाल ठाकुर पहली बार स्क्रीन शेयर करते नजर आ रहे हैं। कहानी दो ऐसे युवाओं की है जिनके परिवार उनकी शादी करवाना चाहते हैं, लेकिन दोनों एक-दूसरे से बचते रहते हैं। हल्का-फुल्का ट्रीटमेंट और फ्रेश केमिस्ट्री फिल्म को युवाओं के बीच खासा पसंद आ रहा है।

पहले दिन की कमाई में मिली बढ़त

रिपोर्ट के अनुसार, ‘दो दीवाने शहर में’ ने ओपनिंग डे पर लगभग 1.25 करोड़ रुपये की कमाई की। आंकड़े भले बहुत बड़े नहीं हैं, लेकिन इसने पहले दिन ‘अस्सी’ को मामूली अंतर से पीछे छोड़ दिया और शुरुआती बढ़त हासिल कर ली।

अब वीकेंड पर टिकी निगाहें

पहले दिन के नतीजों में रोमांस ने बाजी मार ली है, लेकिन असली मुकाबला अभी बाकी है। अब सबकी नजर वीकेंड कलेक्शन पर है—क्या मजबूत कंटेंट वाली ‘अस्सी’ वापसी करेगी या ‘दो दीवाने शहर में’ का प्यार भरा जादू दर्शकों को थिएटर तक खींचता रहेगा, यह अगले दो-तीन दिनों में साफ हो जाएगा।

ये भी पढ़ें: सलीम खान की सेहत पर आया बड़ा अपडेट, एजाज खान ने कहा- हालत में सुधार, मंडे तक हो सकते हैं अस्पताल से डिस्चार्ज

Anamika Anand

Recent Posts

एशियन गेम्स 2026 में भारत के निशानेबाजों का जलवा, गोल्ड के साथ बनाया नया एशियाई रिकॉर्ड

India 10m Air Pistol Gold Medal: शुक्रवार को एशियाई खेलों में भारत ने शूटिंग के…

25 minutes ago

Gold Price Today: फिर सस्ता हुआ सोना, दिल्ली में 24 कैरेट का भाव ₹1,52,820

Gold Price News: सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। 25 सितंबर की…

46 minutes ago

दारोगा भर्ती परीक्षा में फिर उठे सवाल, खगौल सेंटर पर समय से पहले खुली प्रश्न पुस्तिकाओं की सील

Bihar Daroga Recruitment Exam: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की दारोगा भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी…

1 hour ago

‘वादा निभाया होता तो लद्दाख में हिंसा नहीं होती’, सोनम वांगचुक ने अमित शाह से मांगा इस्तीफा

Sonam Wangchuk Ladakh Violence: लद्दाख के लेह में हुई हिंसा और पुलिस गोलीबारी को एक…

2 hours ago

UN महासभा में नेपाल के PM बालेन शाह ने भारत को कहा शुक्रिया, जानें वजह

Balen Shah India thanks UN General Assembly: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने संयुक्त राष्ट्र…

2 hours ago

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का आज से आगाज, ग्रेटर नोएडा में जुटेगा कारोबार का बड़ा मंच

UPITS 2026: ग्रेटर नोएडा का इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट शुक्रवार से पांच दिनों के…

3 hours ago