Breaking

T20 World Cup ना खेल पाने पर आया बांग्लादेशी कोच का बयान, कहा- हमारे खिलाड़ी ‘मानसिक कोमा’ में चले गए थे

Salahuddin slammed Asif Nazrul:  टी20 वर्ल्ड कप ना खेलने वाली बांग्लादेश क्रिकेट टीम के सीनियर असिस्टेंट कोच मोहम्मद सलाहुद्दीन का बयान सामने आया है। उन्होंंने यूनुस सरकार में खेल सलाहकार रहे आसिफ नजरूल पर निशाना साधा है। सलाहुद्दीन ने कहा कि टूर्नामेंट में टीम के हिस्सा नहीं लेने से हमारे 2 खिलाड़ी 'मानसिक कोमा' जैसी हालत में चले गए थे। गौरतलब है, भारत-बांग्लादेश के रिश्तों में तनाव के चलते नजरुल ने सुरक्षा कारणों का हवाला देकर भारत का दौरा करने इनकार किया था। बाद में आईसीसी ने मीटिंग में वैन्यू शिफ्ट को लेकर वोटिंग करवाई जिसमें बांग्लादेश को पर्याप्त वोट नहीं मिले थे।

नजरूल पर अपने बयानों से गुमराह करने का है आरोप

सीनियर असिस्टेंट कोच मोहम्मद सलाहुद्दीन ने आसिफ नजरुल पर बयान बदलने का आरोप लगाते हुए कहा कि पहले इसे सरकारी फैसला बताया गया, लेकिन बाद में इसे बोर्ड और खिलाड़ियों का सामूहिक निर्णय बताया गया। सलाहुद्दीन कहते हैं, 'उन्होंने इतनी खुली झूठी बातें कहीं। मैं खुद एक शिक्षक हूं और शिक्षक आमतौर पर थोड़ा कम झूठ बोलते हैं। लेकिन वे इस तरह खुलेआम झूठ बोलेंगे, मैं सच में इसकी कल्पना भी नहीं कर सकता। मैं लड़कों के सामने अपना चेहरा कैसे दिखाऊं। उन्होंने ऐसा यू-टर्न ले लिया।'

केकेआर के रहमान को रिलीज करने पर नाराज हुआ था BCB

तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान को लेकर भी बड़ा विवाद हुआ। आईपीएल टीम कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने बीसीसीआई के निर्देश पर उन्हें अपनी टीम से रिलीज कर दिया। इसके बाद उनकी सरकार ने खिलाड़ियों, अधिकारियों और फैंस की सुरक्षा का हवाला देते हुए टीम को भारत भेजने से इनकार कर दिया। साथ ही आईपीएल के प्रसारण और प्रचार-प्रसार पर भी अनिश्चितकाल के लिए रोक लगा दी गई।

ये भी पढ़ें: हार्दिक पंड्या ने गर्लफ्रेंड माहिका का मनाया जन्मदिन, वीडियो आया सामने

Anamika Anand

Recent Posts

दिल्ली अक्षरधाम में अन्नकूट महोत्सव, भगवान स्वामिनारायण को चढ़ाए गए 1,256 सात्विक व्यंजन

Delhi Akshardham Annakut Mahotsav 2026: नई दिल्ली, 10 नवंबर 2026: दिल्ली के स्वामिनारायण अक्षरधाम मंदिर…

2 hours ago

इबोला से जूझ रहे कांगो में ISIS से जुड़े आतंकियों का हमला, 180 मरीज अस्पताल छोड़कर भागे; 33 लोगों की मौत

Congo Ebola Attack: अफ्रीकी देश डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (DRC) के पूर्वी हिस्से में इबोला…

4 hours ago

शहडोल में दर्दनाक हादसा, पुलिस की गाड़ी देखकर तालाब में कूदे 4 किशोर; 3 की मौत, परिवारों को 4-4 लाख की मदद

Shahdol News: मध्य प्रदेश के शहडोल में एक दर्दनाक हादसे में तीन किशोरों की तालाब…

4 hours ago

बुल्गारिया में भीषण सड़क हादसा, 50 गाड़ियां आपस में टकराईं; 11 लोगों की मौत, 48 घायल

Bulgaria Road Accident: यूरोपीय देश बुल्गारिया में मंगलवार सुबह घने कोहरे के कारण भीषण सड़क…

4 hours ago

सोनिया गांधी के खुलासे पर शर्मिष्ठा मुखर्जी का पलटवार, बोलीं- PM बनने की महत्वाकांक्षा रखना अपराध नहीं

Sonia Gandhi Pranab Mukherjee PM Ambition: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की आत्मकथा Belonging:…

4 hours ago

गुजरात में वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव, एक कोच का शीशा टूटा; यात्री सुरक्षित

Vande Bharat Express Stone Pelting: गुजरात के अमरेली जिले में साबरमती से वेरावल जा रही…

5 hours ago