ऑस्ट्रेलिया के पूर्व रहे ब्रेडमैन की बैगी ग्रीन कैप की हुई नीलामी
Don Bradman's News: ऑस्ट्रेलियाई के महान क्रिकेट खिलाड़ी रहे सर डोनाल्ड (डॉन) ब्रेडमैन की 'बैगी ग्रीन' कैप की नीलामी हुई है। गोल्ड कोस्ट में आयोजित इस नीलामी में एक खरीददार ने 4,60,000 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर यानी करीब 2.92 करोड़ रुपए में खरीदा। दरअसल, इसी कैप को पहनकर ब्रेडमैन ने आजाद भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेली थी।
ब्रेडमैन ने यह कैप अपनी अंतिम घरेलू टेस्ट सीरीज (1947-48) के बाद भारतीय टीम के ओपनिंग गेंदबाज श्रीरंगा सोहनी (एस.डब्ल्यू. सोहनी ) को गिफ्ट में दे दी थी। सोहनी परिवार ने इसे करीब 75 साल तक सुरक्षित रखा और कभी सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित नहीं किया। लॉयड्स ऑक्शंस के COO ली हेम्स ने इस कैप को 'क्रिकेट की दुनिया का सबसे अनमोल खजाना बताया। उन्होंने कहा, 'यह कैप तीन पीढ़ियों से ताले में बंद थी। परिवार का नियम था कि जब कोई सदस्य 16 साल का हो जाता था, तभी उसे सिर्फ 5 मिनट के लिए यह कैप देखने की इजाजत दी जाती थी।
भारतीय गेंदबाज़ श्रीरंगा सोहनी ने 1947-48 की सीरीज का केवल पहला टेस्ट मैच खेला था। हालांकि उन्हें कोई विकेट नहीं मिला, लेकिन उन्होंने उस मैच की पहली गेंद फेंकी थी। यह आजाद भारत के क्रिकेट इतिहास की भी पहली गेंद थी।
नीलामी के इतिहास में सबसे महंगी बैगी ग्रीन कैप का रिकॉर्ड दिग्गज स्पिनर शेन वॉर्न के नाम है। 2020 में वॉर्न की कैप करीब 5.90 करोड़ रुपए (10 लाख ऑस्ट्रेलियाई डॉलर) में बिकी थी।
ये भी पढ़ें: 100 से ज्यादा बांग्लादेशी पत्रकारों को T20 वर्ल्ड कप कवरेज के लिए ICC ने नहीं दी भारत आने की इजाज़त
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…