दिल्ली/NCR

BRICS के बीच राहुल-प्रियंका से मिले मलेशियाई PM, मुलाकात ने खींचा ध्यान

Rahul Met with Ibrahim: मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा से नाश्ते पर मुलाकात की। इस दौरान राहुल गांधी और अनवर इब्राहिम के बीच भारत-मलेशिया के द्विपक्षीय संबंधों समेत कई अहम मुद्दों पर बातचीत हुई। रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों नेताओं की यह मुलाकात ऐसे वक्त हुई है, जब BRICS के बीच भारत की कूटनीतिक गतिविधियां तेज हैं।

मोदी-अनवर इब्राहिम की भी हुई थी मुलाकात

इससे एक दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के बीच भी मुलाकात हुई थी। दोनों नेताओं ने व्यापार, सेमीकंडक्टर, बुनियादी ढांचे और रक्षा समेत कई क्षेत्रों में भारत-मलेशिया सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा की। यह बैठक BRICS शिखर सम्मेलन से इतर हुई थी। मलेशिया BRICS का साझेदार देश है।

किशोर कुमार का गाना गाते दिखे अनवर इब्राहिम

मलेशियाई प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने पियानोवादक के साथ किशोर कुमार का मशहूर गीत गाया। उन्होंने इसका वीडियो X पर शेयर किया, जो देखते ही देखते वायरल हो गया। सोशल मीडिया यूजर्स ने अनवर के इस अनौपचारिक अंदाज की खूब तारीफ की और इसे भारत-मलेशिया के सांस्कृतिक जुड़ाव की खूबसूरत तस्वीर बताया।

संगीत बना भारत-मलेशिया के रिश्तों का सांस्कृतिक पुल

अनवर इब्राहिम भारत और मलेशिया के साझा ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संबंधों पर जोर देते रहे हैं। भारतीय संगीत के प्रति उनका लगाव दोनों देशों के लोगों के बीच सांस्कृतिक जुड़ाव की तस्वीर पेश करता है। उनका यह अंदाज ‘सॉफ्ट पावर डिप्लोमेसी’ का उदाहरण भी माना जा सकता है, जहां व्यापार और भू-राजनीति जैसे मुद्दों के साथ संगीत और सिनेमा भी लोगों के बीच भावनात्मक रिश्ते मजबूत करने का काम करते हैं।

Sunil Gupta

Recent Posts

NVIDIA CEO की करीबी बनकर जासूसी का आरोप, चीनी महिला पर उठे सवाल तो बीजिंग ने दी सफाई

Jensen Huang China Espionage Allegations: दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी NVIDIA के CEO जेनसेन हुआंग…

1 hour ago

काशी जा रही शव यात्रा में भीषण हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने सवारी गाड़ी को मारी टक्कर; 5 की मौत, 14 घायल

Hazaribagh Danua Valley Road Accident: झारखंड के हजारीबाग में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे…

2 hours ago

दिवाली पर ‘रामायण’ की रिकॉर्डतोड़ कमाई, 4 दिन में दुनियाभर से जुटाए करीब 500 करोड़

Ramayana Movie Box Office Collection: नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण: राइज ऑफ ए लीजेंड' ने…

2 hours ago

पाकिस्तानी टीवी एंकर राबिया अहसन की गोली मारकर हत्या, पति ने पुलिस पूछताछ में कबूला जुर्म

Pakistani TV Anchor Rabia Ahsan Murder: पाकिस्तान की मशहूर टेलीविजन एंकर और कार्यक्रम होस्ट राबिया…

2 hours ago

शेख हसीना ने नए पासपोर्ट के लिए किया आवेदन, बांग्लादेश वापसी की दिशा में बढ़ाया पहला कदम

Sheikh Hasina Bangladesh Return: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना दिसंबर में अपने देश लौटने…

2 hours ago

दिवाली पर पंजाब के खेतों में लगाई गई आग? दिल्ली सरकार ने AQI संकट के पीछे साजिश का लगाया आरोप

Delhi Pollution, Punjab Stubble Burning: दिल्ली में प्रदूषण को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) और…

3 hours ago