Diljit Dosanjh Wembley: दिलजीत दोसांझ ने लंदन के वेम्बली स्टेडियम में इतिहास रच दिया है। शनिवार रात लाइव परफॉर्मेंस के साथ वह यहां शो करने वाले पहले पंजाबी गायक बन गए। दो घंटे से ज्यादा चले इस कॉन्सर्ट में दिलजीत ने ‘गोट’ और ‘लवर’ समेत कई हिट गाने गाए और दर्शकों को जमकर झुमाया।
वेम्बली स्टेडियम में परफॉर्म करने के इस खास मौके पर दिलजीत दोसांझ ने फैंस से अपनी खुशी साझा की। उन्होंने कहा, “यह पल इतिहास के पन्नों में दर्ज हो जाएगा।” कार्यक्रम से पहले भी दिलजीत ने वेम्बली में परफॉर्म करने को अपने लिए “एक सपना” बताया था।
पंजाब के एक छोटे से गांव से निकले दिलजीत दोसांझ ने अपनी मेहनत के दम पर अंतरराष्ट्रीय संगीत जगत में खास पहचान बनाई है। वह कई बार इंटरनेशनल चार्ट में जगह बना चुके हैं और एड शीरन जैसे बड़े कलाकारों के साथ काम कर चुके हैं। 2023 में उन्होंने एक और इतिहास रचा था, जब वह अमेरिका के मशहूर कोचेला म्यूजिक फेस्टिवल में पंजाबी भाषा में परफॉर्म करने वाले पहले गायक बने थे।
Jensen Huang China Espionage Allegations: दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी NVIDIA के CEO जेनसेन हुआंग…
Hazaribagh Danua Valley Road Accident: झारखंड के हजारीबाग में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे…
Ramayana Movie Box Office Collection: नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण: राइज ऑफ ए लीजेंड' ने…
Pakistani TV Anchor Rabia Ahsan Murder: पाकिस्तान की मशहूर टेलीविजन एंकर और कार्यक्रम होस्ट राबिया…
Sheikh Hasina Bangladesh Return: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना दिसंबर में अपने देश लौटने…
Delhi Pollution, Punjab Stubble Burning: दिल्ली में प्रदूषण को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) और…