Categories: Others

आखिरकार योगी जी से मिल ही लिए, 31 महीने बाद हुई मुलाकात के बाद बृजभूषण सिंह बोले-

Brij Bhushan Meets Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक अहम घटना सामने आई है। कैसरगंज के पूर्व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Aidtyanath) से मुलाकात की। यह मुलाकात 31 महीने बाद हुई है, जिससे राजनीतिक गलियारों में चर्चा का दौर शुरू हो गया है। इसके बाद बृजभूषण सिंह ने प्रेस को इसके बारे में पूरी जानकारी भी साझा की।

योगी जी ने खुद बुलाया था

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ हुई इस मुलाकात पर बृजभूषण सिंह ने अपनी बात रखी। बृजभूषण सिंह ने बताया कि यह मुलाकात मुख्यमंत्री के बुलाने पर हुई थी। बृजभूषण सिंह ने कहा, “सीएम योगी आदित्यनाथ ने मुझे मिलने को बुलाया था, इसलिए मैं गया था।” गोंडा में आज बृजभूषण शरण सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मुलाकात में कोई राजनीतिक या सियासी बात नहीं हुई। उन्होंने बताया कि योगी आदित्यनाथ के साथ उनके रिश्ते 56 साल पुराने हैं। यह व्यक्तिगत मित्रता पर आधारित मुलाकात थी।

आधे घंटे तक चली मुलाकात

यह मुलाकात मुख्यमंत्री के सरकारी आवास 5 कालिदास मार्ग, लखनऊ में हुई। दोनों नेताओं के बीच लगभग 30 मिनट तक बातचीत चली। इससे पहले दोनों के बीच तनावपूर्ण रिश्ते रहे हैं। बीते समय में बृजभूषण शरण सिंह ने कई बार सरकार की नीतियों पर सवाल खड़े किए थे। उन्होंने कई मौकों पर सरकार की आलोचना भी की थी। लेकिन अब लगता है कि दोनों नेताओं के बीच की दूरियां कम हो रही हैं।

राजनीतिक हलकों में अटकलें

इस अचानक हुई मुलाकात से राजनीतिक हलकों में कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। कुछ लोग इसे आगामी चुनावों से जोड़कर देख रहे हैं, तो कुछ इसे पुरानी मित्रता का नवीनीकरण मान रहे हैं। फिलहाल दोनों नेताओं ने इस मुलाकात को व्यक्तिगत बताया है। आने वाले दिनों में इसके राजनीतिक परिणाम क्या होंगे, यह देखना दिलचस्प होगा।

ये भी पढ़े- UP में ट्रैफिक नियम तोड़ना पड़ेगा भारी! 3 लाख चालान और 60 हजार लाइसेंस होंगे रद्द, गाड़ियां ब्लैकलिस्ट

Jyoti Karki

ज्योति कार्की एक युवा पत्रकार हैं जो स्वास्थ्य, महिला और बाल कल्याण की खबरों में विशेषज्ञता रखती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने मीडिया जगत में अपना कदम रखा है। ज्योति ने हिंदुस्तान, एनडीटीवी और इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से इंटर्नशिप की है। इसके अतिरिक्त, नोएडा में लोकल रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त करके उन्होंने जमीनी स्तर की पत्रकारिता की बारीकियों को समझा है।वर्तमान में ज्योति न्यूज इंडिया के साथ रिपोर्टर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा के प्रति उनका जुनून निरंतर बना रहता है और वे डेवलपमेंट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। ज्योति डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय हैं। वे पॉडकास्ट और वीडियो इंटरव्यू का निर्माण भी करती हैं।

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

5 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

5 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

6 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

7 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

7 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

7 hours ago