लाइफस्टाइल

Walnuts health benefits: अखरोट के इन फायदों से सेहत में लाएं जबरदस्त बदलाव

Walnuts health benefits: अखरोट को सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है, इसमें हेल्दी फैट, प्रोटीन, विटामिन और फाइबर भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इस खाने का सबसे बेहतर तरीका यह है कि इसे रात में पानी में भिगोकर रख दें और सुबह खाली पेट खा लें। आइए जानते हैं, भिगोकर अखरोट खाने से हमें कौन-कौन से लाभ मिलते हैं।

दिमाग के लिए उत्तम

अखरोट में ओमेगा-3 फैटी एसिड्स, विशेषकर अल्फा-लिनोलेनिक एसिड (ALA) की उच्च मात्रा पाई जाती है। यह दिमाग के विकास और कार्यप्रणाली के लिए आवश्यक है। भिगोकर खाए गए अखरोट से दिमाग की कोशिकाओं की मरम्मत होती है, याददाश्त में सुधार होता है और मानसिक स्पष्टता बढ़ती है। नियमित सेवन से मानसिक थकावट कम होती है और एकाग्रता में वृद्धि होती है।

डायबिटीज़ के जोखिम को कम करना

अखरोट का सेवन रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रित करने में सहायक होता है। इसमें उपस्थित फाइबर, प्रोटीन और स्वस्थ वसा रक्त शर्करा के अवशोषण को धीमा करते हैं, जिससे टाइप 2 डायबिटीज़ के जोखिम में कमी आती है।

पाचन तंत्र को स्वस्थ बनाना

अखरोट में फाइबर की प्रचुर मात्रा होती है, जो पाचन क्रिया को बेहतर बनाती है। भिगोकर खाने से अखरोट में उपस्थित टैनिन्स और फाइटिक एसिड्स का प्रभाव कम होता है, जिससे पोषक तत्वों का अवशोषण बढ़ता है और पाचन में सुधार होता है।

त्वचा और उम्र बढ़ने में सहायता

अखरोट में एंटीऑक्सीडेंट्स, जैसे विटामिन E और मेलाटोनिन, त्वचा की रक्षा करते हैं और उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को धीमा करते हैं। यह त्वचा को निखारने में मदद करता है और झुर्रियों की समस्या को कम करता है।

अखरोट खाने का सही समय

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, सुबह खाली पेट भिगोकर खाए गए अखरोट का सेवन सबसे लाभकारी होता है। यह शरीर में ऊर्जा का संचार करता है और दिनभर की सक्रियता बनाए रखता है। इसके अलावा, रात को सोने से पहले भी अखरोट का सेवन नींद को बेहतर बनाने में सहायक होता है।

ये भी पढ़े : Health tips : बच्चों की सेहत और ऊंचाई दोनों के लिए ज़रूरी हैं ये पोषक तत्व

खरोट खाने का तरीका

  • रात को 4-5 अखरोट के टुकड़े पानी में भिगोकर रखें।
  • सुबह उन्हें अच्छे से धोकर खाएं।
  • इन्हें सीधे खा सकते हैं या ओटमील, दही आदि में मिला सकते हैं।
Shweta Gupta

Recent Posts

दिल्ली अक्षरधाम में अन्नकूट महोत्सव, भगवान स्वामिनारायण को चढ़ाए गए 1,256 सात्विक व्यंजन

Delhi Akshardham Annakut Mahotsav 2026: नई दिल्ली, 10 नवंबर 2026: दिल्ली के स्वामिनारायण अक्षरधाम मंदिर…

14 hours ago

इबोला से जूझ रहे कांगो में ISIS से जुड़े आतंकियों का हमला, 180 मरीज अस्पताल छोड़कर भागे; 33 लोगों की मौत

Congo Ebola Attack: अफ्रीकी देश डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (DRC) के पूर्वी हिस्से में इबोला…

16 hours ago

शहडोल में दर्दनाक हादसा, पुलिस की गाड़ी देखकर तालाब में कूदे 4 किशोर; 3 की मौत, परिवारों को 4-4 लाख की मदद

Shahdol News: मध्य प्रदेश के शहडोल में एक दर्दनाक हादसे में तीन किशोरों की तालाब…

16 hours ago

बुल्गारिया में भीषण सड़क हादसा, 50 गाड़ियां आपस में टकराईं; 11 लोगों की मौत, 48 घायल

Bulgaria Road Accident: यूरोपीय देश बुल्गारिया में मंगलवार सुबह घने कोहरे के कारण भीषण सड़क…

16 hours ago

सोनिया गांधी के खुलासे पर शर्मिष्ठा मुखर्जी का पलटवार, बोलीं- PM बनने की महत्वाकांक्षा रखना अपराध नहीं

Sonia Gandhi Pranab Mukherjee PM Ambition: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की आत्मकथा Belonging:…

16 hours ago

गुजरात में वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव, एक कोच का शीशा टूटा; यात्री सुरक्षित

Vande Bharat Express Stone Pelting: गुजरात के अमरेली जिले में साबरमती से वेरावल जा रही…

17 hours ago