ब्रिटेन के पीएम ने ट्रंप के अफगानिस्तान में NATO सेना पर दिए गए बयान को शर्मनाक बताया
British Prime Minister: ब्रिटेन के प्रधानमंत्री किएर स्टार्मर ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा अफगानिस्तान में NATO की सेना को लेकर दिए उनके बयान की आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ट्रंप का ये बयान शर्मनाक है और उन्हें इसके लिए माफी मांगनी चाहिए। दरअसल, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने एक इंटरव्यू में दावा किया कि NATO के सहयोगी देश अफ़ग़ानिस्तान में युद्ध के मोर्चे से "थोड़ा पीछे" रहे।
ब्रिटिश पीएम ने कहा, "मैं अफ़ग़ानिस्तान में जान गंवाने वाले सैनिकों के साहस, बहादुरी और अपने देश के लिए दिए गए बलिदान को कभी नहीं भूलूंगा। ऐसे भी कई लोग थे जो घायल हुए और उन्हें ऐसी चोटें आईं, जिससे उनकी ज़िंदगी बदल गई। उन्होंने कहा, "मैं राष्ट्रपति ट्रंप की टिप्पणियों को अपमानजनक और सच कहें तो बेहद शर्मनाक मानता हूं। इससे मारे गए या घायल हुए लोगों के प्रियजनों को गहरी ठेस पहुंची है और वास्तव में पूरे देश में इसका असर हुआ है।"
स्टार्मर ने कहा कि अगर उन्होंने "इस तरह से ग़लत बयान दिया होता" तो वह "निश्चित तौर पर माफ़ी मांगते। "
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा, "हमें उनकी कभी जरूरत नहीं पड़ी। हमने उनसे कभी कुछ नहीं मांगा। आप जानते हैं, वे कहेंगे कि उन्होंने अफगानिस्तान में कुछ सैनिक भेजे थे और उन्होंने भेजे भी थे - वे थोड़ा पीछे रहे, फ्रंट लाइन से थोड़ा दूर।"
मालूम हो कि 20 साल तक चले युद्ध के दौरान नाटो के 3,486 सैनिक मारे गए, जिनमें से 2,461 अमेरिकी सैनिक थे। कनाडा और ग्रीनलैंड में क्रमशः 165 और 44 मौतें हुईं।
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…