स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और प्रयागराज प्रशासन विवाद पर धीरेंद्र शास्त्री ने दी प्रतिक्रिया
Dhirendra Shastri statement: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज माघ मेले में ज्योतिषपीठ शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और मेला प्रशासन के बीच चल रहा विवाद बढ़ता जा रहा है। धरने पर बैठे स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की तबीयत शुक्रवार को बिगड़ गई थी। अब इस विवाद पर बागेश्वर धाम सरकार के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का बयान सामने आया है। राजस्थान के कोटा में चल रही कथा के दौरान मीडिया से धीरेंद्र शास्त्री ने दोनों पक्षों से संयम बरतने और आपसी सहमति से समाधान निकालने की अपील की।
पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि कोई ऐसा कदम नहीं उठना चाहिए जिससे सनातन धर्म का मजाक बने। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि इस पूरे मामले में जो हास्य-परिहास हो रहा है, वह ठीक नहीं है और इससे किसी को कोई लाभ नहीं होने वाला।
कथावाचक अनिरुद्धाचार्य ने इस मामले में कहा कि प्रशासन को अपने कृत्य के लिए माफी मांगनी चाहिए। मीडिया से बातचीत के क्रम में स्वामी अनिरुद्धाचार्य ने कहा कि प्रशासन को चाहिए कि शंकराचार्य की शरण में जाएं और कहें कि महाराजजी हमसे गलती हो गई। हमसे अपराध हो गया, हमें माफ कर दीजिए। अगर उनसे माफी मांगी जाएगी तो निश्चित ही वह माफ करेंगे। वह संत हैं, उनका हृदय कोमल है।
ये भी पढ़ें: IND vs NZ 2nd T20I: 200+ रन वाले टार्गेट को कम ओवर में चेज़ कर भारत ने तोड़ा पाकिस्तान का रिकॉर्ड
IIT Bombay Sahil Wakode Case: IIT बॉम्बे में छात्र साहिल वाकोडे की आत्महत्या के बाद…
Pakistan Afghanistan Airstrike: पाकिस्तान ने गुरुवार तड़के अफगानिस्तान में 10 ठिकानों पर एयर और ड्रोन…
India vs South Korea Asian Games: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष हॉकी टीम का…
Iran US War Indian Ocean: ईरान और अमेरिका के बीच बढ़े तनाव के बीच ईरान…
Bomb Threat Punjab Schools: मुंबई, दिल्ली और चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालयों को बम से उड़ाने…
Mumbai: मुंबई की साफ हवा रैंकिंग में एक बार फिर गिरावट दर्ज की गई है,…