दिल्ली/NCR

BSNL अगस्त में लाएगा नया धमाका, क्या लॉन्च होगा 5G सर्विस? निजी कंपनियों की बढ़ी टेंशन

BSNL 5G Service: सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL अगस्त में कुछ बड़ा करने की तैयारी में है। कंपनी ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस बात के संकेत दिए हैं कि यूजर्स को जल्द ही नया डिजिटल अनुभव मिलने वाला है। माना जा रहा है कि BSNL जल्द ही अपनी 5G सर्विस लॉन्च कर सकती है, जिससे जियो, एयरटेल और VI जैसी प्राइवेट कंपनियों की टेंशन बढ़ सकती है।

अगस्त में BSNL का बड़ा ऐलान

BSNL ने अपने आधिकारिक X (पहले ट्विटर) हैंडल पर एक पोस्ट में कहा है कि अगस्त में कंपनी “नेक्स्ट लेवल डिजिटल एक्सपीरियंस” पेश करेगी। हालांकि, कंपनी ने यह साफ नहीं किया कि कौन सी सर्विस लॉन्च होगी। लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि यह BSNL की 5G सेवा हो सकती है।

प्राइवेट कंपनियों को लग सकता है झटका

BSNL की सेवाएं प्राइवेट कंपनियों से सस्ती होती हैं। ऐसे में अगर BSNL की 5G सर्विस शुरू होती है, तो जियो, एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया जैसे ऑपरेटरों को ग्राहक खोने का डर सता सकता है। खासकर ग्रामीण इलाकों में BSNL का मजबूत यूजर बेस है।

हर महीने होगी कंपनी की रिव्यू मीटिंग

केंद्र सरकार ने BSNL और MTNL को फिर से मजबूत बनाने की योजना बनाई है। संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने संसद में बताया कि अब हर महीने BSNL की प्रगति पर बैठक होगी, जिसे संचार राज्य मंत्री अध्यक्षता करेंगे। हर तिमाही में एक उच्च स्तरीय मीटिंग खुद केंद्रीय मंत्री की अध्यक्षता में होगी।

BSNL को मिले खास निर्देश

BSNL को अपने मोबाइल कारोबार में तेजी लाने के लिए कहा गया है। सरकार चाहती है कि BSNL का Average Revenue Per User (ARPU) 50% तक बढ़े, लेकिन इसके लिए प्लान महंगे नहीं किए जाएंगे। फिलहाल BSNL का ARPU 40 से 175 रुपये के बीच है, जबकि निजी कंपनियों का औसत 200 रुपये है।

4G और 5G नेटवर्क विस्तार पर जोर

BSNL पहले ही देशभर में 1 लाख 4G/5G टावर लगा चुका है और अब 1 लाख और टावर जोड़ने की योजना है। इससे नेटवर्क और कनेक्टिविटी बेहतर होगी। बीते साल BSNL ने बिना टैरिफ बढ़ाए लाख नए ग्राहक जोड़े, हालांकि कुछ यूजर्स बाद में प्राइवेट कंपनियों में लौट भी गए।

ये भी पढ़े – नोएडा में तेज रफ्तार का कहर : XUV 500 ने मारी मंदिर और वाहनों को टक्कर, कई लोग घायल

Jesika verma

जेसिका – शब्दों की जादूगर, डिज़िटल दुनिया की खोजी जेसिका सिर्फ एक कंटेंट राइटर नहीं, वो कहानियों को आकार देने वाली और वेबसाइट्स को जान देने वाली एक डिजिटल क्रिएटर हैं। न्यूज़ इंडिया 24x7 की न्यूज़रूम में वे हर दिन शब्दों से वो तस्वीर बनाती हैं जो दिल तक पहुंचती है। अपनी शुरुआती पढ़ाई ऑक्सफोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल और आदर्श पब्लिक स्कूल से करने के बाद, अब वे विवेकानंद इंस्टिट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज़ में ज्ञान की उड़ान भर रही हैं। टेक्नोलॉजी से उनका रिश्ता कुछ खास है — उन्हें वेबसाइट्स के हर कोने को निखारना, डिज़ाइन से प्रयोग करना और कुछ नया सीखते रहना बेहद पसंद है। चाहे वेबसाइट को आसान बनाना हो या खूबसूरत, जेसिका हमेशा अपनी टीम की रीढ़ बनकर खड़ी रहती हैं। सीखने की ललक और कुछ नया रचने की चाह ने उन्हें कंटेंट की दुनिया में वो मुकाम दिलाया है जहाँ हर शब्द उनका स्टाइल बोलता है।

Recent Posts

जमुई पीड़िता की फोटो शेयर करने पर एक्शन, CMO के स्टेनो पर FIR दर्ज

Jamui Victim Photo: बिहार के जमुई में नाबालिग पीड़िता और उसके परिवार की तस्वीर सोशल…

7 hours ago

लुधियाना में तेज रफ्तार Tiago EV ने 6 वाहनों को मारी टक्कर, 5 घायल

Ludhiana: लुधियाना की बहादुरके रोड पर गुरुवार, 24 सितंबर को तेज रफ्तार Tata Tiago EV…

10 hours ago

नेपाल में लगातार बारिश से बढ़ा गंडक का जलस्तर, नदी किनारे बसे गांवों में बढ़ी चिंता

Nepal Heavy Rain: नेपाल में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है। नेपाल…

10 hours ago

RCB के कप्तान रजत पाटीदार को बड़ा सम्मान मिली मानद डॉक्टरेट की उपाधि

Rajat Patidar: रजत पाटीदार जल्द ही एक बार फिर मैदान पर नजर आएंगे। उन्हें ऑस्ट्रेलिया-ए…

10 hours ago

PM मोदी के साथ AI-मॉर्फ्ड तस्वीर पर दिल्ली HC का नोटिस, Dipke समेत अन्य से स्पष्टीकरण की मांग

Delhi HC CJP Deepfake Case: दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ…

11 hours ago

हांगझोउ के ब्रॉन्ज से नागोया के सिल्वर तक, गुलवीर सिंह ने फिर बढ़ाया भारत का मान

Gulveer Singh Silver: भारतीय धावक गुलवीर सिंह ने नागोया एशियन गेम्स में पुरुषों की 10,000…

11 hours ago