बजट सत्र में राष्ट्रपति मुर्मु ने दिया अभिभाषण।
Budget Session 2026: संसद का बजट सत्र की बुधवार को शुरुआत हुई। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अभिभाषण में 'जी राम जी' कानून का जिक्र करते ही विपक्ष ने विरोध किया और नारेबाजी व हंगामे से सदन गूंज उठा। विपक्ष ने 'जी राम जी' कानून और एसआईआईर पर चर्चा की मांग की लेकिन सरकार ने अस्वीकार कर दिया।
राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु के इतना कहते ही विपक्षी सांसदों ने नारेबाजी शुरू कर दी। हालांकि, इस दौरान एनडीए समर्थकों ने मेज थपथपाकर अभिभाषण का समर्थन किया। विपक्षी सांसद इस दौरान वापस लो, वापस लो, ये कानून वापस लो जैसे नारे लगाते रहे।
सेशन का पहला हिस्सा मुख्य रूप से 2026-27 के यूनियन बजट से जुड़े फाइनेंशियल कामों और राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के लिए होगा। जरूरी विधायी और दूसरे काम मुख्य रूप से सेशन के दूसरे हिस्से में किए जाने की उम्मीद है।
यह सेशन 65 दिनों में 30 बैठकों तक चलेगा और 2 अप्रैल को खत्म होगा। दोनों सदन 13 फरवरी को छुट्टी के लिए स्थगित हो जाएंगे और 9 मार्च को फिर से मिलेंगे, ताकि स्टैंडिंग कमेटियां अलग-अलग मंत्रालयों और विभागों की ग्रांट की मांगों की जांच कर सकें।
किरेन रिजिजू ने कहा कि कुछ विपक्षी नेताओं द्वारा सत्र के लिए विधायी एजेंडा साझा नहीं किए जाने की शिकायत की। यह साल का पहला सत्र है। आम तौर पर सरकारी कामकाज की सूची राष्ट्रपति के अभिभाषण के बाद साझा की जाती है। हालांकि मैं सूची साझा करने के लिए तैयार हूं, मैंने अधिकारियों को ऐसा करने के लिए भी कहा है। उन्होंने कहा कि यह कोई महत्वपूर्ण मुद्दा नहीं है और सदन को सुचारु रूप से चलाने पर ध्यान केंद्रित है।
ये भी पढ़ें: बजट स्पेशल 2026: देश का आम बजट कैसे तैयार होता है और संसद में पेश होने से पहले क्यों रखा जाता है ‘सीक्रेट’?
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…