Cover Story Featured

अजित पवार प्लेन क्रैश का आंखों-देखा हाल: जानिए चश्मदीद ने अपने दावे में क्या-क्या बताया

Ajit Pawar Plane Crash: महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार की बुधवार को बारामती में एक भीषण प्लेन क्रैश में मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब विमान बारामती एयरपोर्ट पर उतरने की कोशिश कर रहा था। DGCA के अनुसार, शुरुआती जानकारी में विमान में सवार किसी भी व्यक्ति के जीवित बचने की पुष्टि नहीं हुई है।

चश्मदीद ने हादसे का आंखों देखा हाल बताया

हादसे के वक्त मौके पर मौजूद एक चश्मदीद ने जो देखा, वह बेहद दर्दनाक था। प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक, “मैंने अपनी आंखों से देखा, जब विमान नीचे आ रहा था, तभी लगा कि यह दुर्घटनाग्रस्त हो जाएगा और वही हुआ। प्लेन गिरते ही जोरदार विस्फोट हुआ। पूरे विमान में आग लगी थी और उसके बाद 4 से 5 धमाके हुए।” बयान में चश्मदीद ने बताया कि स्थानीय लोग तुरंत मदद के लिए दौड़े। लोग विमान से यात्रियों को निकालने की कोशिश कर रहे थे। लेकिन आग इतनी भयानक थी कि कोई भी अंदर तक पहुंच नहीं सका। बाद में पता चला कि विमान में अजित दादा सवार थे, यह जानकर सभी स्तब्ध रह गए।

घटना की सूचना पर सीए और डिप्टी सीएम रवाना हुए

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को घटना की जानकारी दी है। वहीं, एकनाथ शिंदे ने संवेदना व्यक्त करते हुए कहा है कि हमने एक कर्मठ नेता खो दिया। उन्होंने कहा कि वह और सीएम फडणवीस बारामती के लिए रवाना हो रहे हैं।

ये भी पढ़ें: Ajit Pawar Death: महाराष्ट्र में 6 बार डिप्टी सीएम बनने वाले अजित पवार परिवार में अपने पीछे किसे छोड़ गए

Anamika Anand

Recent Posts

NVIDIA CEO की करीबी बनकर जासूसी का आरोप, चीनी महिला पर उठे सवाल तो बीजिंग ने दी सफाई

Jensen Huang China Espionage Allegations: दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी NVIDIA के CEO जेनसेन हुआंग…

4 hours ago

काशी जा रही शव यात्रा में भीषण हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने सवारी गाड़ी को मारी टक्कर; 5 की मौत, 14 घायल

Hazaribagh Danua Valley Road Accident: झारखंड के हजारीबाग में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे…

5 hours ago

दिवाली पर ‘रामायण’ की रिकॉर्डतोड़ कमाई, 4 दिन में दुनियाभर से जुटाए करीब 500 करोड़

Ramayana Movie Box Office Collection: नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण: राइज ऑफ ए लीजेंड' ने…

5 hours ago

पाकिस्तानी टीवी एंकर राबिया अहसन की गोली मारकर हत्या, पति ने पुलिस पूछताछ में कबूला जुर्म

Pakistani TV Anchor Rabia Ahsan Murder: पाकिस्तान की मशहूर टेलीविजन एंकर और कार्यक्रम होस्ट राबिया…

5 hours ago

शेख हसीना ने नए पासपोर्ट के लिए किया आवेदन, बांग्लादेश वापसी की दिशा में बढ़ाया पहला कदम

Sheikh Hasina Bangladesh Return: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना दिसंबर में अपने देश लौटने…

5 hours ago

दिवाली पर पंजाब के खेतों में लगाई गई आग? दिल्ली सरकार ने AQI संकट के पीछे साजिश का लगाया आरोप

Delhi Pollution, Punjab Stubble Burning: दिल्ली में प्रदूषण को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) और…

6 hours ago