देश

लूथरा ब्रदर्स के क्लब पर चला बुलडोजर, इंटरपोल ने जारी किया ब्लू कॉर्नर नोटिस

Against Luthra Brothers Goa Police Action: गोवा के अरपोरा स्थित बर्च क्लब में लगी भीषण आग के मामले में क्लब मालिक गौरव और सौरभ लूथरा की मुश्किलें बढ़ गई हैं। दोनों के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इंटरपोल ने ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी कर दिया है। घटना के सिर्फ दो दिन के भीतर यह नोटिस जारी होना गोवा पुलिस की बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। पुलिस के अनुसार, घटना के कुछ ही घंटे बाद दोनों भाई फुकेत के लिए भाग गए थे।

पुलिस का एक्शन

गोवा पुलिस महानिदेशक (DGP) ने बताया कि लूथरा ब्रदर्स के अलावा कई अन्य आरोपियों की धरपकड़ के लिए अलग-अलग राज्यों में टीमें भेजी गई हैं। अब तक क्लब के पांच मैनेजर्स को गिरफ्तार किया जा चुका है, जिनमें से एक आरोपी दिल्ली से पकड़ा गया और उसे गोवा लाकर कोर्ट में पेश किया जाएगा। FIR में अजय गुप्ता का भी नाम शामिल है, जिसे जल्द समन किया जाएगा।

कई बड़े खुलासे

जांच में कई हैरान करने वाले खुलासे सामने आए हैं। बर्च क्लब के पास फायर डिपार्टमेंट का कोई मान्य NOC नहीं था और लाइसेंस अधूरे दस्तावेजों के आधार पर जारी हुआ था। फायर अधिकारियों के अनुसार, क्लब में केवल छोटे एग्जिट दरवाजे और एक संकरा ब्रिज था, जिससे आग लगने पर लोगों का सुरक्षित बाहर निकलना मुश्किल हो गया।

क्लब पर बुलडोजर

घटना के बाद गोवा प्रशासन ने क्लब पर बुलडोजर चला दिया और उसे ध्वस्त कर दिया। पुलिस ने स्पष्ट किया कि आग लगने के समय लूथरा ब्रदर्स गोवा में मौजूद नहीं थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी गई है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। यह घटना गोवा की सुरक्षा और नाइटक्लब संचालन मानकों पर कई सवाल खड़े कर रही है और पूरे देश में इसके गंभीर निहितार्थ की चर्चा हो रही है।

ये भी पढ़े: संसद में राहुल गांधी का हमला, गोडसे की सोच से दूरी, मगर RSS बराबरी से डरती है..

Shagun Chaurasia

Recent Posts

कुलगाम में CRPF नाके पर आतंकी हमला, फायरिंग में तीन जवान घायल; एक की हालत गंभीर

Kulgam CRPF Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार दोपहर CRPF के नाके पर हमला…

15 minutes ago

‘भगवान सबके हैं’, केदारेश्वर से मथुरा-वृंदावन तक दर्शन करेंगे अखिलेश यादव, PDA पर भी कही बात

Akhilesh Yadav Attack on BJP: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने धर्म, आस्था…

42 minutes ago

6 दिन में 823 करोड़ के पार पहुंची ‘रामायण’, दुनियाभर में बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल

Ramayana Box Office Collection: नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण: राइज ऑफ ए लीजेंड' बॉक्स ऑफिस…

1 hour ago

दिवाली पर पटाखों के समर्थन में उतरे योगी आदित्यनाथ; बोले- चिंता करने की जरूरत नहीं, प्रदूषण अपने आप कम हो जाएगा

Yogi Adityanath on Diwali Pollution: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने धनतेरस और दिवाली…

2 hours ago

एयर इंडिया की फ्लाइट में हाईजैक की धमकी से हड़कंप, कोलकाता एयरपोर्ट पर रोका गया विमान

Air India Flight Threat Note: कोलकाता से मुंबई जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट में…

3 hours ago