उत्तर प्रदेश

Noida News : JKG Palm Court में रजिस्ट्री के लिए खरीदारों का हंगामा, बोले- बिल्डर ने हमारा हक छीना

Greater Noida News: जेकेजी पाम कोर्ट (JKG Palm Court) सोसायटी में रजिस्ट्री की समस्या कम होने का नाम नहीं ले रही है। सोमवार को घर खरीददारों (home Buyer) ने बिल्डर के सेल्फ ऑफिस का घेराव कर प्रदर्शन किया। जिसमें सैकड़ों की संख्या में महिलाओं समेत घर खरीददारों ने हिस्सा लिया। इस सोसायटी में करीब 800 फ्लैट है। इससे पहले भी कई बार बिल्डर के खिलाफ प्रदर्शन किये गए है।

400 से ज्यादा रजिस्ट्री पेडिंग

सोसायटी के प्रदर्शनकारियों ने बताया कि 400 से ज्यादा खरीदारों की रजिस्ट्री नहीं हुई है। जिसका इंतजार साल 2020 किया जा रहा है। बिल्डर को स्टांप ड्यूटी के पैसे पहले ही दे दिए गए हैं। इसके बावजूद बिल्डर की ओर से जानबूझकर रजिस्ट्री नहीं की जा रही है। पिछले चार साल से घर खरीदार रजिस्ट्री की समस्या को लेकर भटक रहे हैं। हम अपना हक मांग रहे है। घर खरीदारों की कोई सुनने वाला नहीं है। इसलिए मजबूरन बिल्डर के दफ्तर पर रजिस्ट्री को लेकर प्रदर्शन किया गया है।

ये भी पढें : UP News : उत्तर प्रदेश में बड़ा आतंकी प्लान नाकाम, लोन वुल्फ अटैक की साजिश को पुलिस ने किया बेनकाब

सोसाइटी में समस्याएं

निवासियों ने बताया कि सोसाइटी में काफी समस्याएं हैं। बिल्डर ने घर बेचते समय बड़े-बड़े वादे किए थे, लेकिन वास्तव कोई सुविधाएं नहीं है। यहां पार्किंग आधी अधूरी हैं। पार्क का निर्माण नहीं किया गया है। क्लब और स्विमिंग पूल का काम भी अधूरा है। कुल मिलाकर सुविधाएं कम दी जा रही है और मेंटेनेंस चार्ज अधिक लिया जा रहा हैं। आरोप है कि निवासियों से बिल्डर ट्रांसफर चार्ज के नाम पर अधिक पैसे मांग रहा है। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि जब तक सोसाइटी में रजिस्ट्री का मद्दा और समस्याएं खत्म नहीं हो जाती बिल्डर के खिलाफ आगे भी प्रदर्शन जारी रहेगा। (Noida News)

(नितिन पाराशर)
Gautam Jha

बिहार का रहने वाला हूं...प्रिंट से पत्रकारिता की शुरुआत हुई... फिलहाल डिजिटल में सक्रिय हूं. जर्नलिज्म की डिग्री मिल चुकी है मगर सीखने का क्रम अभी जारी है. दैनिक भास्कर से लिखने और बोलने की शुरुआत हुई और बीते करीब 1 साल से  News India 24x7 के साथ यह सिलसिला जारी है. राजनीति, इतिहास, साहित्य, संगीत, खेल और लोक संस्कृति के साथ साथ मनोरंजन में दिलचस्पी है.. इसके साथ किताब कोई भी हो पढ़ने में खूब मजा आता है. जो समझता हूं और सीखता हूं उसे यहां  परोसने का काम करता हूं...तो पढ़िए मेरी लेखनी और सोशल मीडिया पर मुझसे जुड़कर अपने सुझाव भेजिए ताकी खुद की कमियों को सुधार सकूं... 

Recent Posts

बेटी के अंतिम संस्कार में फूट-फूटकर रोईं मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, CM हेमंत सोरेन भी हुए शामिल

झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की छोटी बेटी त्रिशा सिंह का…

19 minutes ago

गुलिस्तान बॉर्डर पर घमासान, पाकिस्तानी सैनिकों के चौकियां छोड़ने का दावा

Pakistan Afghanistan Border Clash: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ गया…

28 minutes ago

जम्मू-कश्मीर में किताबों पर क्यों लगा बैन? विधानसभा से लेकर हाई कोर्ट तक छिड़ी महाजंग, जानिए कारण

Jammu Kashmir Books Ban: जम्मू-कश्मीर में सरकारी लाइब्रेरी से हजारों किताबें हटाए जाने का मामला…

30 minutes ago

Trump on BRICS: ट्रंप का रुख क्यों बदला? BRICS में मोदी-Xi-पुतिन की तस्वीरों से क्यों बढ़ी हलचल?

Trump on BRICS: ब्रिक्स 2026 के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनाल्ड ट्रंप और चीनी राष्ट्रपति शी…

45 minutes ago

बिहार: पर्यटन स्थल पर 6 युवकों ने महिला से की बदसलूकी और छेड़छाड़, कैमरे में कैद हुई घटना; केस दर्ज

Bihar: बिहार के बांका जिले में सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो के आधार पर…

53 minutes ago

फ्लाइट से पहले पायलट को नशे में मिलना पड़ा भारी, एयर इंडिया ने किया निलंबित

Air India Pilot Suspended: स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख से दिल्ली आने वाली एयर इंडिया की उड़ान…

1 hour ago