CAA Citizenship: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने CAA के तहत नागरिकता के लिए आवेदन करने वालों को बड़ी राहत दी है। उन्होंने बताया कि अब तक करीब 2.3 लाख आवेदकों में से 23 हजार लोगों को नागरिकता प्रमाण-पत्र जारी किए जा चुके हैं। शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि बाकी आवेदनों पर भी जल्द सुनवाई पूरी होने की उम्मीद है।
23 हजार लोगों को मिल चुका है नागरिकता प्रमाण-पत्र
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने सोमवार को बताया कि CAA के तहत नागरिकता के लिए आवेदन करने वाले करीब 2.3 लाख लोगों में से अब तक 23 हजार यानी लगभग 10 प्रतिशत आवेदकों को नागरिकता प्रमाण-पत्र जारी किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि बाकी आवेदनों पर भी सुनवाई की प्रक्रिया जारी है और जल्द ही इसे पूरा कर लिया जाएगा।
‘जिन्होंने हमें सत्ता में पहुंचाया, उन्हें मुझसे सर्टिफिकेट मिलेंगे’
शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि जिला अधिकारियों के जरिए CAA से जुड़े आवेदनों पर तेजी से काम किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 2.30 लाख आवेदकों में से 23 हजार लोगों को नागरिकता प्रमाण-पत्र मिल चुके हैं। उन्होंने यह भी कहा कि जिन लोगों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे अब भी आवेदन कर सकते हैं और उनकी सुनवाई जल्द पूरी करने की कोशिश की जाएगी।

