Can Coffee Reduce Stress:
Can Coffee Reduce Stress: तेज रफ्तार जिंदगी में बढ़ता तनाव और डिप्रेशन आज बड़ी चुनौती बन चुका है। ऐसे में क्या आपकी रोज की कॉफी सच में राहत दे सकती है? हाल ही में आई एक बड़ी रिसर्च ने इस सवाल पर दिलचस्प जवाब दिया है।
एक अध्ययन में हुए प्रकाशित में, जिसमें 4.6 लाख से ज्यादा लोगों के डेटा का विश्लेषण किया गया। Research करीब 13 साल तक चला, और नतीजे चौंकाने वाले रहे। जो लोग रोज 2-3 कप कॉफी पीते हैं, उनमें तनाव, चिंता और डिप्रेशन का खतरा सबसे कम पाया गया।
रिसर्च में कॉफी और मानसिक स्वास्थ्य के बीच एक J-शेप्ड रिश्ता देखा गया है।
• बिल्कुल कॉफी न पीने पर फायदा कम
• 2-3 कप रोजाना: सबसे ज्यादा फायदा
• ज्यादा (3 कप से ऊपर): असर कम या नकारात्मक
यानी सही मात्रा ही असली कुंजी है।
वैज्ञानिकों के अनुसार, कॉफी में मौजूद कैफीन और अन्य तत्व दिमाग पर सकारात्मक असर डालते हैं।
• सूजन कम करने वाले गुण (एंटी-इन्फ्लेमेटरी)
• एंटीऑक्सीडेंट्स, जो कोशिकाओं की रक्षा करते हैं
• न्यूरोट्रांसमीटर पर असर, जिससे मूड बेहतर होता है
• गट हेल्थ में सुधार, जो मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ा है
रिसर्च में पाया गया कि डिकैफ (बिना कैफीन) कॉफी से वही फायदे नहीं मिले। इसका मतलब है कि इस पूरे असर में कैफीन की अहम भूमिका है।
जहां सीमित मात्रा फायदेमंद है, वहीं जरूरत से ज्यादा कॉफी नुकसान भी पहुंचा सकती है।
• नींद में कमी
• दिल की धड़कन तेज होना
• घबराहट और बेचैनी
• एसिडिटी और पेट की समस्या
विशेषज्ञों का कहना है कि यह अध्ययन सीधा कारण-परिणाम (Cause & Effect) साबित नहीं करता। अलग-अलग लोगों पर इसका असर अलग हो सकता है, लेकिन यह एक मजबूत संकेत जरूर देता है।
अगर आप कॉफी पीते हैं, तो इन बातों का ध्यान रखें।
• रोजाना 2–3 कप तक सीमित रखें
• रात में कॉफी से बचें
• खाली पेट ज्यादा कॉफी न लें
• अपनी बॉडी के हिसाब से सेवन करें
कॉफी सिर्फ एक आदत नहीं, बल्कि सही मात्रा में यह आपके मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मददगार हो सकती है। लेकिन याद रखें अधिकता हर चीज की नुकसानदेह होती है।
ये भी पढ़ें: शरीर में खून की कमी दूर करेंगे ये विटामिन, जान लें इनके नाम
Balen Shah India thanks UN General Assembly: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने संयुक्त राष्ट्र…
UPITS 2026: ग्रेटर नोएडा का इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट शुक्रवार से पांच दिनों के…
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…