Breaking

‘पेड्‌डी’ की शूटिंग के दौरान घायल हुए एक्टर राम चरण, जानें टीम ने क्या अपडेट दी

Ram Charan’s eye Injured: साउथ सुपरस्टार राम चरण अपनी आगामी फिल्मी पेड्डी की शूटिंग के दौरान घायल गए। इस खबर के बाद उनके फैंस चिंतित हो गए। हालांकि, अब उनकी टीम ने इस मामले में अपडेट दिया है। मालूम हो कि शूटिंग के दौरान राम चरण को आंख में चोट लगी थी और इस खबर ने फैंस को चिंतित कर दिया था।

पेड्डी फिल्म 30 अप्रैल को होने वाली है रिलीज

एक्टर राम चरण और एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर की फिल्म पेड्डी 30 अप्रैल को रिलीज होगी। इल फिल्म का निर्देश बुच्ची बाबू साना कर रहे हैं। इसी फिल्म की शूटिंग के दौरान राम चरण घायल हो गए। उन्हें आंखे के पास चोट लगी। राम चरण की टीम के एक सूत्र ने बताया कि अभिनेता को आंख के पास चोट लगी थी। उन्हें टांके लगवाने पड़े। उन्होंने कहा, "अभिनेता 24 मार्च को एक एक्शन एपिसोड की शूटिंग कर रहे थे और उन्हें चोट लग गई। उन्हें 4 टांके लगवाने पड़े हैं।" सूत्र ने स्पष्ट करते हुए आगे कहा, "उनकी आंख के ऊपर चोट लगी है, आंख में नहीं, जैसा कि कुछ लोग मान रहे हैं। उनकी आंख ठीक है।"

घायल होने के बावजूद राम चरण ने नहीं लिया ब्रेक

सूत्रों के अनुसार राम चरण अब पूरी तरह से ठीक हैं और शूटिंग पर लौट चुके हैं। उन्होंने कोई ब्रेक नहीं लिया है, जिससे फैंस के लिए राहत की खबर है। फिल्म ‘पेड्डी’ एक स्पोर्ट्स-ड्रामा है, जिसका निर्माण वेंकटा सतीश किलारू कर रहे हैं और संगीत एआर रहमानने दिया है। इसमें जाह्नवी कपूर समेत शिव राजकुमार, जगपति बाबू और दिव्येंदु अहम किरदारों में नजर आएंगे।

ये भी पढ़ें: ‘धुरंधर 2’ का धमाका! 6 दिन में 900 करोड़ पार, रणवीर सिंह ने तोड़े सारे रिकॉर्ड

Anamika Anand

Recent Posts

NVIDIA CEO की करीबी बनकर जासूसी का आरोप, चीनी महिला पर उठे सवाल तो बीजिंग ने दी सफाई

Jensen Huang China Espionage Allegations: दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी NVIDIA के CEO जेनसेन हुआंग…

18 hours ago

काशी जा रही शव यात्रा में भीषण हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने सवारी गाड़ी को मारी टक्कर; 5 की मौत, 14 घायल

Hazaribagh Danua Valley Road Accident: झारखंड के हजारीबाग में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे…

19 hours ago

दिवाली पर ‘रामायण’ की रिकॉर्डतोड़ कमाई, 4 दिन में दुनियाभर से जुटाए करीब 500 करोड़

Ramayana Movie Box Office Collection: नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण: राइज ऑफ ए लीजेंड' ने…

19 hours ago

पाकिस्तानी टीवी एंकर राबिया अहसन की गोली मारकर हत्या, पति ने पुलिस पूछताछ में कबूला जुर्म

Pakistani TV Anchor Rabia Ahsan Murder: पाकिस्तान की मशहूर टेलीविजन एंकर और कार्यक्रम होस्ट राबिया…

19 hours ago

शेख हसीना ने नए पासपोर्ट के लिए किया आवेदन, बांग्लादेश वापसी की दिशा में बढ़ाया पहला कदम

Sheikh Hasina Bangladesh Return: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना दिसंबर में अपने देश लौटने…

19 hours ago

दिवाली पर पंजाब के खेतों में लगाई गई आग? दिल्ली सरकार ने AQI संकट के पीछे साजिश का लगाया आरोप

Delhi Pollution, Punjab Stubble Burning: दिल्ली में प्रदूषण को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) और…

20 hours ago